Nandi News

राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा द्वारा विधान परिषद चुनाव को लेकर हुई बैठक

Share on Social Media

वाराणसी ।

राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने पूर्व विधायक रोहनिया डॉक्टर सुरेंद्र नारायण सिंह तथा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि काशी विद्यापीठ प्रवेश पटेल के साथ रोहनिया विधानसभा के देल्हना में वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आगामी विधान परिषद चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक की बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों चुनावी तैयारियों एवं मतदाताओं से संपर्क सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई एवं राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने भाजपा समर्थित एनडीए प्रत्याशियों की विजय सुनिश्चित करने हेतु सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया पूर्व विधायक डॉक्टर सुरेंद्र नारायण सिंह ने कार्यक्रम संबंधी विस्तृत चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संपर्क मजबूत करने मतदाता सूची सत्यापन और शिक्षक स्नातक मतदाताओं से संवाद बढ़ाने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि संगठन की एकजुटता ही चुनाव में सफलता की कुंजी है।

Leave a Comment