
वाराणसी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिनी दौरे पर शनिवार की शाम पांच बजे बाबतपुर एयरपोर्ट आएंगे।यहां से सड़क मार्ग से वह कैंटोमेंट स्थित 39 जीटीसी पहुंचेंगे, थोड़ा विश्राम करने के बाद वह संकटमोचन और कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन करने जाएंगे, रात्रि विश्राम 39 जीटीसी में होगा अगले दिन वह प्रधानमंत्री के साथ नमो घाट पर एयर शो देखने के बाद दोपहर का लंच कैटोमेंट में ही होगा।