Nandi News

भगवान जगन्नाथ को लगा काढ़े का भोग

Share on Social Media

काढे का प्रसाद लेने के लिए जगन्नाथ मंदिर में उमड़ी भारी भीड़ वाराणसी 2 जुलाई । अस्सी स्थित जगन्नाथ मंदिर में दूसरे दिन बुधवार को भी भगवान जगन्नाथ को काढा अर्पित किया। लौंग इलायची दालचीनी तेज पत्ता काली मिर्च इलायची सहित विभिन्न मसाले से तैयार काढे को भगवान को अर्पित किया गया। इसके पश्चात मंदिर में उपस्थित भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर के प्रधान पुजारी राधेश्याम पांडे ने लकड़ी के चूल्हे पर विधि विधान से औषधि तैयार करके भगवान जगन्नाथ बलभद्र एवं सुभद्रा को अर्पित किया। तीसरे दिन गुरुवार को भी मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी।भगवान जगन्नाथ के भक्त एवं समाजसेवी रामयश मिश्र ने बताया की काढा प्रसाद लेने के लिए दूर-दूर से भक्त मंदिर में आ रहे हैं। यहां तक की सर सुंदरलाल अस्पताल, कबीरचौरा सहित नगर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती मरीज के परिजन भी श्रद्धा और विश्वास से काढा को अपने मरीज के लिए लेकर जा रहे हैं । रामयश मिश्रा ने बताया कि यह सिर्फ काढा नहीं भगवान की भक्ति का अटूट विश्वास है कि जब भगवान इस काढा को पीकर ठीक हो सकते हैं तो हम मनुष्य क्यों नहीं हो सकते ।

Leave a Comment