Nandi News

ब्रेथ ईजी एवं इंडियन चेस्ट सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान से 5 जुलाई 2026 को होटल रिवातास, वाराणसी में चिकित्सीय संगोष्ठी का आयोजन

Share on Social Media

ब्रेथ ईजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी, ब्रेथ ईजी टी.बी, चेस्ट, एलर्जी केयर अस्पताल (अस्सी, वाराणसी) एवं इंडियन चेस्ट सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान से 5 जुलाई 2026 (रविवार) को होटल रिवातास, वाराणसी में एक चिकित्सीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा हैं I ये चिकित्सकीय संगोष्ठी उत्तर प्रदेश मेडिकल काउंसिल द्वारा प्रमाणित हैं I इस चिकित्सीय संगोष्ठी में विश्व विख्यात चिकित्सक वर्तमान स्थिति के सबसे गंभीर व महत्वपूर्ण विषय को चुनते हुए गंभीर श्वांस की बीमारी पर परिचर्चा करेंगे I

इसकार्यक्रम में विश्व विख्यात चिकित्सक जैसे – पद्मश्री डॉ राजेंद्र प्रसाद (प्रोफेसर व विभागाध्यक्ष – एरा मेडिकल कॉलेज, लखनऊ), जेसीएस इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली के चेयरमैन – डॉ जे सी सूरी, केजीएमसी लखनऊ के प्रोफेसर व विभागाध्यक्ष – डॉ सूर्यकांत त्रिपाठी, सीएमआरआई, कोलकाता के वरिष्ठ पल्मोनोलॉजिस्ट – डॉ राजाधर, ब्रेथ इज़ी हॉस्पिटल, वाराणसी के वरिष्ठ पल्मोनोलॉजिस्ट – डॉ एस के पाठक, प्रयागराजके वरिष्ठ पल्मोनोलॉजिस्ट – डॉ आशीष टंडन, एसजीपीजीआई, लखनऊ के वरिष्ठ पल्मोनोलॉजिस्ट डॉआलोक नाथ शिरकत करेंगे एवं विभिन्न – विभिन्न विषयों पर परिचर्चा करेंगे I

इस चिकित्सीय संगोष्ठी का उद्देश्य गंभीर श्वांस रोगियों की बढती हुई संख्या से निजाद दिलाना हैं, तथा इसके साथ-साथ दमा, टी.बी, एलर्जी से होने वाले गंभीर बिमारियों को आधुनिक पद्धिति द्वारा चिकित्सीय ईलाज मरीजों तक पहुचाना हैं I ब्रेथ ईज़ी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी द्वारा श्वांस रोगियों की बढती हुई संख्या को देखते हुए ऑनलाइन के मध्यम से भी इसका लाइव प्रसारण किया जायेगा, जिसे फेसबुक लाइव एवं यूट्यूब के मध्यम से भी लोग इसे लाइव देख पाएंगे I इस मेडिकल कांफ्रेंस में पूर्वांचल एवं आस-पास के क्षेत्र से 10000 से भी ज्यादा चिकित्सक ऑनलाइन / ऑफलाइन के माध्यम से जुड़ने की सम्भावना है I

Leave a Comment