वाराणसी

बाबतपुर एयरपोर्ट से कस्टम डिपार्टमेंट ने 6 थाई आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास भारी मात्रा में हाइड्रोपोनिक गांजा पाया गया । गिरफ्तार आरोपियों में 3 पुरुष व 3 महिलाएं है। जब्त किए गांजे की कीमत 19 करोड़ से अधिक बताया जा रहा है ।बताया जाता है आरोपी बैंकाक से एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX–215 से वाराणसी पहुंचे थे जहां जांच के दौरान सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है ।