
वाराणसीः श्रीराधा रानी सेवा ट्रस्ट की ओर से महमूरगंज स्थित श्रृंगेरी मठ, में आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के क्रम में शनिवार को नंदोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी में मनाए जाने वाले नंदोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह रहा। इसमें श्रीकृष की रासलीला ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
नंदोत्सव का मुख्य आकर्षण ‘भव्य कृष्ण लीला’ रही। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्र छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, ब्रज के वात्सल्य, प्रेम और भक्ति को नृत्य, संगीत, अभिनय एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत किया। प्रो अमित श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में और डॉ शुभ्रा वर्मा के निर्देशन में कलाकारों दिव्यांश किशोर, रितेश उपाध्यय, रंजना सोनकर, शालिनी कुमारी, मो असलम, सूर्यांश चक्रवाल, विजय प्रकाश, शिवानी यादव, हर्षित, अनुराधा, कीर्ति, मुर्शीद, आकाश सिंह ने शानदार प्रस्तुति दी।
ट्रस्ट के पदाधिकारियों अनिल शास्त्री, अनूप पांडे, मनोज त्रिपाठी, सीमा तिवारी ने बताया कि नंदोत्सव भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी को लोकपरंपरा और सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाने की सुंदर परंपरा है. ‘भव्य कृष्ण लीला’ के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के साथ भारतीय संस्कृति और ब्रज की समृद्ध परंपरा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।