Nandi News

एपेक्स द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ वृहद वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Share on Social Media

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एपेक्स हॉस्पिटल, वाराणसी के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस.के. सिंह के नेतृत्व में एपेक्स की नर्सिंग एवं एलाइड हेल्थ चिकित्सीय शिक्षण संस्थानों तथा नगर निगम वाराणसी की आईईसी टीम के सहयोग से ग्राम करसड़ा में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। नगर निगम वाराणसी के आईईसी जोनल इंचार्ज ऋषिमांडवी जोन के श्री अमन कुमार मौर्य की विशेष उपस्थिति में कॉलेज प्रशासक प्रो. गौरव सिंह के नेतृत्व में फैकल्टी सदस्य प्रो. राकेश वर्मा, दुर्गेश कुमार, मिथलेश एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लेते हुए नीम, अमरूद, जामुन सहित विभिन्न फलदार एवं छायादार वृक्षों का रोपण किया तथा उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रो. डॉ. एस.के. सिंह ने कहा कि बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरणीय असंतुलन आज पूरी मानवता के लिए गंभीर चुनौती बन चुके हैं, वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, उनकी देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता संवर्धन के जनआंदोलन से जुड़ने का आह्वान किया।
एपेक्स संस्थानों द्वारा आयोजित यह वृक्षारोपण अभियान “एक पेड़ – एक जिम्मेदारी” के संदेश के साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Leave a Comment