Nandi News

अंतर विद्यालयीय विज्ञान और गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता’ में स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल चुर्क को शाखा प्रथम स्थान’

Share on Social Media

सोनभद्र ! स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल चुर्क शाखा के परिसर में बुधवार 09 सितम्बर 2026 को प्रातः 9:00 बजे से आयोजित अन्र्तविद्यालयीय “विज्ञान और गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में एस.एच.पी.एस. के पाँचों शाखाओं के चार-चार बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का प्रारम्भ प्रबन्धक व सचिव बाबा प्रकाशध्यानानन्द ने स्वामी जी के तैलचित्र पर मार्त्यापण एवं दीपप्रज्वलन के साथ किया। तत्पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री ऐ०के०वर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत एंव अभिनन्दन किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जुनियर वर्ग में चुर्क शाखा के प्रिंस मौर्या, अदिति गुप्ता, आर्यन व आयुषी ने प्रथम स्थान, घोरावल शाखा के अनन्या जायसवाल, आस्था, आराध्या चौबे और साक्षी ने द्वितीय स्थान, गढ़वाघाट शाखा के संग्राम पाण्डेय, आयान कुमार, राजनंदनी और श्रेया कुमारी ने तृतीय स्थान, तथा बनपुरवा शाखा एवं जगतगंज शाखा को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया एवं सिनियर वर्ग में चुर्क शाखा के निशांत मौर्या, शुभम, प्रियांसी मौर्या एवं आर्या रावत ने प्रथम स्थान, घोरावल शाखा के अस्मा, सुप्रिया, आयुष शुक्ला एवं रिशि पाण्डेय ने द्वितीय स्थान, गढ़वाघाट शाखा के गौरव यादव, प्रियांशु यादव, श्रेया सिंह और श्रुति सिंह ने तृतीय स्थान, तथा बनपुरवा शाखा एवं जगतगंज शाखा को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

सचिव व प्रबंधक बाबा प्रकाशध्यानानन्द ने बच्चों के जीत पर बधाई देते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेने से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा का निखार होता है, जिससे वे आगे कहीं भी किसी भी विषय पर निडर होकर अपने ज्ञान को व्यक्त कर सकते हैं। सभागार में उपस्थित शिक्षार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हार और जीत तो लगा रहता है। विद्यार्थी जीवन में पवित्रता और उर्जा को समुचित रूप से अंगीकार करने वाला विद्यार्थी ही सफल और उत्रोत्तर वृद्धि को प्राप्त करता है, प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया एवं प्रमाण-पत्र का वितरण भी हुआ।

स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल चुर्क शाखा के प्राधानाचार्य श्री ऐ०के० वर्मा ने छात्र-छात्राओं को उनकी जीत पर उन्हें आशीर्वाद देते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन, जीवन का सर्वश्रेष्ठ समय होता है। इस संसार में कुछ भी असम्भव नहीं है, परिश्रम एवं लगन के द्वारा सब कुछ सम्भव है। अपने वक्तव्य में कहा कि जिस प्रकार ध्रुव तारा आकाश में अपनी एक अलग पहचान रखता है उसी प्रकार स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल के बच्चें भी भविष्य में अपनी एक अलग पहचान बनाकर अपनी प्रतिभा का परचम लहरायेगें।

इस अवसर पर क्विज मास्टर संतोष विश्वकर्मा, निर्णायक मंडल के सदस्य स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल गढ़वाघाट शाखा के शिक्षक सुभाष यादव, बनपुरवा शाखा के शिक्षक डी०लाल, जगतगंज शाखा के शिक्षक अमित तिवारी, घोरावल शाखा के शिक्षक मुनीराज एवं चुर्क शाखा के शिक्षक आर०के०दूबे मुख्य स्कोरर एवं अन्य शिक्षक आलोक तिवारी, सुप्रिया मौर्या, प्रांजली सिंह, सुधांशू शुक्ला, चंचला मिश्रा, अंजना पाण्डेय, ओ०पी०यादव आदि शिक्षक उपस्थित रहे। मंच संचालन और धन्यवाद ज्ञापन का कार्य फरहीन सिद्धीकी ने किया।

Leave a Comment