
शहर के अति वरिष्ठ छायाकार डॉ. आनंद बरनवाल के 39 छायाचित्रों की अनूठी प्रदर्शनी महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के ललित कला विभाग स्थित आजाद कला दीर्घा में आज दोपहर 12 बजे उद्घाटित हुई, प्रदर्शनी का उद्घाटन संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर लखनऊ के अंतर्राष्ट्रीय छायाकार श्री अनिल रिसाल सिंह, दिल्ली से पधारे वरिष्ठ फोटो पत्रकार श्री जगदीश यादव एवं उत्तर प्रदेश ललित कला अकादमी के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से किया। अनूठी प्रदर्शनी इसीलिए क्योंकि इसमें एक ही फ्रेम में एक ही व्यक्ति की कई भंगिमाएं हैं और सभी छायाचित्र नाटक /थिएटर पर आधारित हैं। किसी भी कलाकार को बाधित किए बिना स्टेज पर ही नाटक के प्रदर्शन के दौरान सभी चित्र खींचे गए हैं। डॉ. बरनवाल के 10 से 15 वर्ष तक की गई साधना का नतीजा यह प्रदर्शनी है। बर्षा के बावजूद काफी संख्या में छात्र, छात्राएं, शिक्षक तथा कला प्रेमी इस प्रदर्शनी को देखने पहुंचे। प्रदर्शनी 31 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को प्रतिदिन सुबह 11 बजे से सायं 7 बजे तक अवलोकनार्थ खुली रहेगी। प्रदर्शनी डॉ. गौतम चटर्जी, डॉ. राधाकृष्ण गणेशन, श्री आलोक बरनवाल, श्री अजय उपासनी, कुमार रमेश, श्री रत्नाकर अवस्थी, सुश्री पारुल रावल, श्री अभिनीत सेठ, श्री अनिरुद्ध पाण्डेय इत्यादि की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। उद्घाटन सत्र का संचालन फोटो एक्टिविस्ट विनय रावल ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन विभाग के शिक्षक डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद ने किया। इसके बाद छात्राें के साथ अतिथियों की बातचीत और लेक्चर का सत्र भी चला।