यदि मां गंगा को जीवित रखना है, तो उनकी सहायक नदियों में गंदगी और अपशिष्ट प्रवाहित करना बंद करें लोग

वाराणसी, रामेश्वर धाम 4 नवंबर। गंगा महोत्सव के पवित्र अवसर पर आज गंगा समग्र के कार्यकर्ताओं ने रामेश्वर महादेव धाम में घाट की विधिवत सफाई किया और मां गंगा की मुख्य सहायक नदी मां वरूणा का पूजन अर्चन एवं आरती कर गंगा महोत्सव के कार्यक्रम की शुरूआत किया। सुबह 7:00 बजे स्थानीय रामेश्वर महादेव घाट पर गंगा समग्र के कार्यकर्ता एकत्रित हुए और मां वरूणा घाट पर यत्र-तत्र बिखरे हुए अपशिष्ट और पॉलिथीन सहित स्नानार्थियों द्वारा घाट पर छोड़े गए गंदे वस्त्रों से आच्छादित घाट की गंदगी को बड़े मनोयोग से साफ किया। तदोपरांत कार्यकर्ताओं द्वारा मां वरूणा का पूजन और आरती किया गया। अविरल गंगा-निर्मल गंगा के नारों से पूरा घाट गूंज उठा।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गंगा समग्र के सह प्रांत संयोजक दिवाकर द्विवेदी ने कहा कि यदि मां गंगा को जीवित रखना है, तो उनकी सहायक नदियों में गंदगी और अपशिष्ट प्रवाहित करना लोगों को बंद करना पड़ेगा। जिस प्रकार न्यूजी लैण्ड सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए वांगनुई नदी को जीवित इकाई (लिविंग एंटाइटी) घोषित कर नदी के साथ किये जाने वाले अपराध को व्यक्ति के विरुद्ध अपराध निर्धारित किया है,उसी प्रकार सरकार को अविलंब मां गंगा सहित उनकी समस्त सहायक नदियों को जीवित इकाई घोषित करते हुए कड़े कानून बनाने चाहिए। यदि मां गंगा और उनकी सहायक नदियों को बचाना है तो अब सभा गोष्ठी और महोत्सव से ऊपर उठकर नदियों में उतरना पड़ेगा।भाग संयोजक चन्द्र प्रकाश दूबे ने कहा कि जब तक जन-जन के अंदर यह भाव पैदा नहीं होगा कि हमें गंगा एवं सहायक नदियों में केवल स्नान और पूजन करना है, तब तक मां गंगा स्वच्छ नहीं हो सकती। सभी को संकल्प पूर्वक तत्काल अपशिष्ट वस्तुएं और किसी भी प्रकार की गंदगी नदियों में प्रवाहित करना बंद कर देना चाहिए।
गंगा समग्र के संयोजक धर्मेंद्र पांडेय ने काशी जिले के समस्त आयाम एवं खंड प्रमुखों से यह आग्रह किया कि सभी आयामों की टोली व खंड समितियों और गंगा ग्राम की समितियों का गठन नवंबर माह में पूर्ण कर लिया जाय।
कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी सह जिला संयोजक राज नारायन पटेल (प्रधान) ने उठाया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मनीषी परिषद के जिला अध्यक्ष कपिल नारायण पांडेय,विश्व हिंदू परिषद के मधुबन यादव, सहसंयोजक अम्बरीष उपाध्याय, विधि आयाम प्रमुख हेमेंद्र मोहन पांडेय, मिडिया आयाम प्रमुख मनोज पाण्डेय,वृक्षारोपण आयाम प्रमुख भगत सिंह यादव,जल निकास आयाम प्रमुख आनन्द सिंह,वरूणा नदी आयाम प्रमुख आशीष राजभर (प्रधान), खंड संयोजक सेवापुरी रामाश्रय मौर्य (प्रधान) खंड सहसंयोजक हरहुआ दीपक चौहान(प्रधान) ,खंड संयोजक चोलापुर विनोद मिश्र,खंड सह संयोजक चोलापुर डा.जेपी राय,घनश्याम यादव (प्रधान),जय शंकर सिंह,संत श्रीराधा रमण दासजी, राजू चौरसिया,
महाबली त्रिपाठी,अवनीश त्रिपाठी,कमलेश चौबे, सतीश कुमार पटेल आदि स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
