
वाराणसी – 30/10/2026
भाजपा सरकार केवल चन्द पूंजीपतियों की सरकार है, इन्हें फुटकर, रेहड़ी, पटरी, गुमटी, खुमचा, दुकानदारों से कोई हमदर्दी नहीं है :
राजीव राय, सांसद घोसी (मुख्य अतिथि)
वाराणसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं PDA जननायक श्री अखिलेश यादव जी के निर्देश पर समाजवादी व्यापार सभा के पसमस्त जिला एवं महानगर संगठन के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी से व्यापारियों और वैश्य समाज को जोड़ने के लिए समाजवादी व्यापार सभा, उ0प्र0 लगातार पूरे उत्तर प्रदेश के 75 जिलों के 18 मण्डलों में PDA व्यापारी मण्डलीय एवं जिला सम्मेलन का आयोजन कर रही है, 05 जुलाई, 2026 से अब तक प्रदेश भर में अलग-अलग कुल 17 मण्डलों में “PDA व्यापारी मण्डलीय सम्मेलन” सफलतापूर्वक सम्पन्न होने के पश्चात इसी क्रम में अब जनपद वाराणसी में 18वें एवं अन्तिम मण्डलीय सम्मेलन के रूप में समाजवादी व्यापार सभा उ०प्र० के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल के नेतृत्व में “PDA व्यापारी मण्डलीय सम्मलेन, वाराणसी” का जनपद वाराणसी में पिपलानी कटरा-कबीर रोड स्थित सरोजा पैलेस के एसी बैंक्वेट में भव्य रूप से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
सम्मेलन में वाराणसी मण्डल के समस्त जिलों जैसे जनपद वाराणसी, चन्दौली, जौनपुर एवं गाजीपुर के समाजवादी व्यापार सभा के जिला संगठन के पदाधिकारियों, व्यापारियों एवं वैश्य-बनिया समाज के 2000 से अधिक प्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के घोसी लोक सभा के सांसद राजीव राय व समाजवादी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल एवं आयोजक के रूप में समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल उपस्थित रहेंगे।
सम्मेलन में अन्य अतिथि के रूप मे समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्वांचल प्रभारी विजय जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष व मण्डल प्रभारी मेरठ अक्षय जैन अरिहंत, प्रदेश सचिव व मण्डल प्रभारी प्रयागराज प्रवीण केशरवानी, प्रदेश कोषाध्यक्ष अंशुल गुप्ता आदि मंचासीन रहे।
सम्मेलन की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष पारस नाथ जायसवाल तथा कुशल संचालन भारत भूषण यादव ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री महाराजा अग्रसेन जी, महान दानवीर भामाशाह जी, महात्मा गांधी जी, लाल बहादुर शास्त्री जी, डॉ०भीमराव अम्बेडकर, डॉ०राममनोहर लोहिया, राजनारायण जी, धरतीपुत्र पूज्यनीय नेता जी मुलायम सिंह यादव आदि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।
PDA व्यापारी मण्डलीय सम्मेलन, वाराणसी के आयोजक मण्डल में समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव व मण्डल प्रभारी वाराणसी मुरलीधर जायसवाल, जिला संगठन प्रभारी राजकुमार यादव, महानगर संगठन प्रभारी संजीव जायसवाल, प्रदेश सचिव रवि जायसवाल, चरन दास गुप्ता, सुजीत गुप्ता, सियाराम केशरी, मो०अफजल सिद्दीकी, जिलाध्यक्ष आलोक प्रकाश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष काशी नाथ गुप्ता, जिला महासचिव प्रदीप मोदनवाल, महानगर महासचिव सोहन लाल चौरसिया आदि द्वारा अतिथियों को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनन्दन किया।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी से लोक सभा घोसी के सांसद राजीव राय ने व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार केवल चन्द पूंजीपतियों की सरकार है, इन्हें फुटकर, रेहड़ी, पटरी, गुमटी, खुमचा, दुकानदारों से कोई हमदर्दी नहीं है।
भाजपा सरकार ने व्यापारियों से अनेक वादे किए, लेकिन जमीनी स्तर पर व्यापारी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को कारोबार बढ़ाने के लिए सुविधाएं और विश्वास का वातावरण चाहिए। समाजवादी पार्टी व्यापारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाती रहेगी और 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर कानून बनाकर हर सम्भव मदद भी करेगी।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी व्यापार सभा उ०प्र० के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार केवल अमीरों और पूंजीपतियों के लिए काम करती है, सरकार की नीयत फुटकर, रेहड़ी, पटरी गुमटी, खुमचा सहित छोटे दुकानदारों को खत्म करके पूरे व्यापार को कारपोरेट जगत के बड़े खिलाड़ियों को स्थापित करने की है।
सरकार को देश की समुचित चिकित्सीय एवं शैक्षणिक व्यवस्था से कोई मतलब नहीं है, गरीब आदमी बीमार होने पर सरकार की प्राथमिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर, जिला एवं मण्डलीय चिकित्सालय आम आदमी के लिए डेथ वारंट है, क्योंकिजब कोई गरीब आम आदमी ईलाज के लिए जाता है तो मान करके चलता है या थोड़े ईलाज में यदि ठीक हो जाऊंगा या गंभीर बीमारी के उचित ईलाज के अभाव में मरना तय है।
सम्मेलन के आयोजक एवं स्वागताकांक्षी समाजवादी व्यापार के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकारों ने हमेशा व्यापारियों के हित में काम किया है। मुलायम सिंह यादव ने व्यापारियों को इंस्पेक्टर राज से मुक्ति दिलाने के साथ चुंगी से भी मुक्ति दिलाई थी। अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री रहते व्यापार और व्यापारियों के लिए बेहतर माहौल उपलब्ध कराया गया तथा व्यापार को बढ़ाने के लिए कई योजनाएं लागू की गईं।
अंत में सभी वक्ताओं एवं नेताओं ने सम्मेलन में उपस्थित समस्त पदाधिकारियों, व्यापारी, वैश्य एवं बनिया समाज के प्रतिनिधियों ने आगामी 2027 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान सभा के चुनाव में प्रचण्ड बहुमत से समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने और माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया और व्यापारी समाज की समस्याओं को संगठन के माध्यम से प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान के लिए संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्वश्री राकेश जैन, पूर्व महानगर अध्यक्ष, सपा, समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष वाराणसी सुजीत यादव उर्फ़ लक्कड़ पहलवान, समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष वाराणसी दिलीप डे, समाजवादी व्यापार सभा-जिलाध्यक्ष वाराणसी आलोक प्रकाश गुप्ता, समाजवादी व्यापार सभा-महानगर वाराणसी काशी नाथ गुप्ता, डा० अजय चौरसिया प्रदेश सचिव सपा, मनीष सिंह एड० प्रदेश सचिव, डॉ० ओपी सिंह पूर्व महापौर प्रत्याशी, संजय मिश्रा विशेष आमंत्रित सदस्य सपा, नगर निगम वाराणसी में पूर्व नेता सपा पार्षद दल, मो०दिलशाद अहमद विशेष आमंत्रित सदस्य सपा, ईशान श्रीवास्तव प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव व मण्डल प्रभारी वाराणसी मुरलीधर जायसवाल, जिला संगठन प्रभारी राजकुमार यादव, महानगर संगठन प्रभारी संजीव जायसवाल, प्रदेश सचिव रवि जायसवाल, प्रदेश सचिव चरन दास गुप्ता, प्रदेश सचिव मो०अफजल सिद्दीकी, प्रदेश सचिव सुजीत गुप्ता, प्रदेश सचिव सियाराम केशरी, अभिषेक गुप्ता एड०, प्रदेश सोशल मीडिया व सूचना प्रभारी, समाजवादी व्यापार सभा, प्रदीप मोदनवाल जिला महासचिव, जिला उपाध्यक्ष धीरज गुप्ता, समाजवादी व्यापार सभा वाराणसी, सोहन लाल चौरसिया महानगर महासचिव समाजवादी व्यापार सभा वाराणसी, अमर नाथ जायसवाल मोनू, जिलाध्यक्ष, समाजवादी व्यापार सभा चंदौली, अखिलेश जायसवाल, प्रदेश सचिव, समाजवादी व्यापार सभा, देवेन्द्र साहू शेखर, जिलाध्यक्ष समाजवादी व्यापार सभा, जौनपुर, संजीव कुमार साहू, प्रदेश सचिव, समाजवादी व्यापार सभा, विनोद कुमार साहू, प्रदेश सचिव, समाजवादी व्यापार सभा, विशाल मद्धेशिया, जिलाध्यक्ष, समाजवादी व्यापार सभा, गाजीपुर, मनीष कुमार साहू, प्रदेश सचिव, मनीष गुप्ता मद्धेशिया प्रदेश सचिव, समाजवादी व्यापार सभा, संजय यादव एड०, जिलाध्यक्ष, समाजवादी व्यापार सभा, लखनऊ, मुकेश जायसवाल, पूर्व जिला महासचिव, समाजवादी व्यापार सभा, वाराणसी, सुमित जायसवाल एड०, प्रदेश सचिव, समाजवादी अधिवक्ता सभा, समाजवादी व्यापार सभा-जिलाध्यक्ष गाजीपुर, विशाल मद्धेशिया, समाजवादी व्यापार सभा-जिलाध्यक्ष जौनपुर देवेन्द्र साहू शेखर, समाजवादी व्यापार सभा-जिलाध्यक्ष चन्दौली अमर नाथ जायसवाल मोनू, समाजवादी व्यापार सभा-प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्वांचल प्रभारी विजय जायसवाल (महराजगंज), समाजवादी व्यापार सभा-प्रदेश उपाध्यक्ष व मेरठ मण्डल प्रभारी, शुभम राय, राजेश राय, अक्षय जैन अरिहन्त (मेरठ), समाजवादी व्यापार सभा-प्रदेश कोषाध्यक्ष अंशुल गुप्ता (तिर्वा, जनपद-कन्नौज) के उपस्थित थे।