रमन रहा उपविजेता, दयानन्द को तीसरा और विवेकानन्द हाउस को चौथा स्थान मिला


वाराणसी। तीन दिनों तक जबरदस्त गहमागहमी के बीच चला स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल बनपुरवां शाखा में अन्तर्सदनीय वार्षिक खेल महोत्सव का भव्य समापन हुआ। हरा प्रतियोगता की ओवरऑल चैम्पियनशिप टैगोर हाउस जबकि उपविजेता का खिताब रमन हाउस तथा दयानन्द हाउस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि विवेकानन्द हाउस चौथे स्थान पर सरक गया।
महोत्सव के समापन की घोषणा अपने आशीर्वचन एवं शुभकामना के बीच विद्यालय के सचिव एवं प्रबंधक बाबा प्रकाशध्यानानन्द ने की। मैदान से विदा होने के समय समूह के चारों हाउस के लगभग दो सौ विद्यार्थियों ने एक दूसरे को मैत्री भावना के साथ प्रतिस्पर्धा की मुक्त कंठ से सराहना की। इन बच्चों में हर्ष, उमंग और उत्साह का अविरल प्रवाह देखा गया। जय अथवा पराजय के भाव उनकी आखों में प्रतियोगिता के समय भले दिखे हों लेकिन समापन के क्षणों में वे इससे मुक्त दिखे।
कार्यक्रम का प्रारम्भ विद्यालय के प्रेरणा श्रोत श्री श्री 1008 श्री हरसेवानन्द जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत हुआ। स्वागत भाषण प्रधानाचार्य डॉ० अजय कुमार चौबे ने किया। धन्यवाद ज्ञापन रि० ले० एम०एस० यादव तथा संचालन नम्रता सिंह ने किया।
अंतिम दिन चेस, पॉलीबॉल, रस्साकशी, बैडमिंटन, बास्केटबाल आदि की प्रतियोगिताओं ने मैदान पर उमंग-तरंग बिखेरे। वॉलीबॉल गर्ल्स में टैगोर हाउस प्रथम तथा रमन हाउस को द्वितीय स्थान मिला। उधर वॉलीबॉल कॉयज में रमन हाउस प्रथम जबकि टैगोर हाउस का दूसरा स्थान रहा। इसी प्रकार बास्केटबाल ब्वॉयज में टैगोर हाउस प्रथम तथा दयानन्द हाउस द्वितीय रहा। कबड्डी ब्यायज में टैगोर प्रथम, रमन हाउस का दूसरा स्थान जबकि कबड्डी गर्ल्स में विवेकानन्द हाउस प्रथम तथा दयानन्द का द्वितीय स्थान रहा। खो-खो बालक वर्ग में विवेकानन्द हाउस प्रथम एवं दयानन्द हाउस द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो बालिका वर्ग में टैगोर हाउस प्रथम एवं विवेकानन्द हाउस द्वितीय स्थान प्रापा किया। रस्साकस्सी बालिका वर्ग में दयानन्द हाउस प्रथम एवं विवेकानन्द हाउस द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रस्साकस्सी बालक वर्ग में विवेकानन्द हाउस प्रथम एवं दयानन्द हाउस द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रकार टैगोर हाउस विजेता तथा रमन हाउस उपविजेता घोषित हुए। रेफनी की भूमिका में दशरथ लाल, नीरज यादव मंजूलता शर्मा सुरेन्द्र कुमार सिंह ने निष्पक्ष निर्णय दिया।
पुरस्कार वित्तरण समारोह में बाबा प्रकाशध्यानानन्द, विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. ए० के० चौबे, कार्यक्रम के आयोजन में शिक्षक विनोद कुमार, मिर्जा विलायत बख्त, सैयद नसीद असगर, वरुण कुंभार पाण्डेय, राकेश पाण्डेय, नम्रता सिंह, अनुराधा दीक्षित, तृति शुक्ला, ममता यादव, आदि का विशेष योगदान रहा। धन्यवाद ज्ञापन छात्रावास अधीक्षक लेफ्टिनेंट एमएस यादव (रि०) दिया।

