

वाराणसी 16/10/2026
हरसेवानंद पब्लिक स्कूल वाराणसी में नवरात्रि के अवसर पर डांडिया प्रतियोगिता ,नृत्य तथा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रचना अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया ।इसके पश्चात एक से बढ़ कर एक सुंदर कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई ।बच्चों ने पारंपरिक परिधानों में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लिया छात्राओं द्वारा गरबा,डांडिया,एव नृत्य की प्रस्तुत किया गया।बच्चों ने एक से बढ़ कर एक गीत और कविताएं प्रस्तुत की ।पूरे विद्यालय परिसर को नवरात्रि – थीम पर सजाया गया ।निर्णायक मण्डल द्वारा विजेता बच्चों को पुरस्कार प्रदान करके उनका उत्साह वर्धन किया गया।प्रधानाचार्या जी द्वारा सभी विजेताओं को बधाई दी एव कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों का भी उत्साह वर्धन किया ।विद्यालय के इस पावन उत्सव पर सभी शिक्षक गण अपना संपूर्ण सहयोग प्रदान करके इस धार्मिक पर्व को सफल बनाया।

