Nandi News

विश्व स्पाइन दिवस पर 26 निःशुल्क स्पाइन सर्जरी अभियान का समापन

Share on Social Media

विश्व स्पाइन दिवस के अवसर पर एपेक्स हॉस्पिटल एडवांस्ड स्पाइन सेंटर द्वारा चेयरमैन एवं वरिष्ठ स्पाइन सर्जन प्रो डॉ एसके सिंह की अध्यक्षता में स्वस्थ रीढ़, सक्रिय जीवन के उद्देश्य से अक्टूबर माह में चलाए गए 26 निःशुल्क स्पाइन सर्जरी अभियान के अंतर्गत संपादित स्पाइन सर्जरी के मरीजों को डिस्चार्ज कर अभियान का समापन किया गया। वरिष्ठ स्पाइन सर्जन डॉ स्वरूप पटेल एवं डॉ अमन वर्मा के कुशल एवं अनुभवी संचालन मे फ़ेलोशिप स्पाइन सर्जरी के सीनियर रेसीडेंट्स चकित्सकों डॉ नितिन चौधरी, डॉ शशीधर, डॉ बासित के समन्वय से 26 निःशुल्क स्पाइन सर्जरी का सफल सम्पादन किया गया।
सीटी ओ-आर्म नेविगेशन, न्यूरो मॉनीटरिंग, उन्नत माइक्रोस्कोप एवं नवीनतम तकनीकों का प्रयोग करते हुए रीढ़ के टेढ़ेपन और कूबड़ को ठीक करने, गर्दन की रीढ़ में नसों का दबाव हटाकर स्क्रू-रॉड से स्थिर करने, दो छोटे छेदों द्वारा कैमरे की मदद से कमर की नसों का दबाव और दबी हुई डिस्क का हिस्सा हटाने, छोटे चीरे से कमर की डिस्क का उपचार कर रीढ़ की हड्डियों को जोड़ने, पीठ की रीढ़ में नसों का दबाव हटाकर स्क्रू-रॉड लगाने, खोपड़ी और गर्दन के जोड़ पर नसों का दबाव हटाकर जोड़ को स्थिर करने, गर्दन में सामने से खराब डिस्क हटाकर रीढ़ की हड्डियों को जोड़ने, माइक्रोस्कोप की मदद से कमर की दबी हुई डिस्क का हिस्सा हटाने, खुले चीरे से कमर की डिस्क का उपचार कर रीढ़ की हड्डियों को जोड़ने, रीढ़ के दबे या टूटे हुए मोहरे में विशेष बोन सीमेंट भरकर मजबूती देने, पेट की ओर से पहुँचकर कमर की खराब डिस्क हटाने और रीढ़ की हड्डियों को जोड़ने वाली विभिन्न एडवांस्ड सफल स्पाइन सर्जरी कर मरीजों को स्थिर अवस्था में डिस्चार्ज किया गया। विशेषज्ञों द्वारा सक्रीय जीवन एवं स्वस्थ्य रीढ़ के लिए सही मुद्रा अपनाने, नियमित व्यायाम करने और देर तक लगातार बैठने से बचने के प्रति सजग किया।

Leave a Comment