

16 अक्टूबर 2026: टाटा समूह की भारत की सबसे बड़ी ज्वैलरी रिटेल ब्रांड तनिष्क ने वाराणसी में अपने रिटेल विस्तार को आगे बढ़ाते हुए चितईपुर में अपना नया स्टोर, जो शहर में उसका चौथा स्टोर है, और सिगरा, वाराणसी में अपने स्टोर का रीलॉन्च किया है। स्टोर का उद्घाटन श्री सुनील राज, एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट रिटेल ने चितईपुर में सुबह 11:00 बजे और सिगरा में दोपहर 1:00 बजे किया। भव्य उद्घाटन के अवसर पर ब्रांड सोने पर Rs 301/ग्राम, डायमंड वैल्यू और सोने के आभूषणों पर मेकिंग चार्ज पर 20% तक की छूट और 18 कैरेट और उससे ऊपर के पुराने सोने के एक्सचेंज पर 0% कटौती* का आकर्षक ऑफर दे रहा है। यह ऑफर 16 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2026 तक मान्य है।
प्रत्येक स्टोर 9,000 वर्ग फुट में फैला है और यहाँ तनिष्क के प्रतिष्ठित डिज़ाइनों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है, जिसमें दमकता प्लेन गोल्ड, बेहतरीन डायमंड, कुंदन और पोल्की शामिल हैं। स्टोर में ‘अध्यन्तरा’ और ‘ह्यूज़’ कलेक्शन भी उपलब्ध हैं 1
उद्घाटन के अवसर पर श्री सुनील राज, एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट रिटेल, तनिष्क ने कहा, “हमें चितईपुर में अपने नए स्टोर के शुभारंभ और सिगरा स्टोर के स्थानांतरण की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है। यह वाराणसी के हमारे ग्राहकों तक तनिष्क का अनुभव और करीब पहुँचाने की दिशा में एक और कदम है। ये विशाल और खूबसूरती से डिज़ाइन किए गए स्टोर सोने, डायमंड और अन्य आभूषणों की उत्कृष्ट श्रृंखला के साथ एक आत्मीय और व्यक्तिगत खरीदारी का माहौल देते हैं। हम गुणवत्ता और शिल्प कौशल के उच्चतम मानकों के प्रति प्रतिबद्ध हैं और अपने ग्राहकों के हर अवसर और उत्सव को यादगार बनाना चाहते हैं। हम चितईपुर और सिगरा के लोगों का अपने नए स्टोर में स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।”
तनिष्क के बारे में
टाटा समूह का सबसे पसंदीदा ज्वैलरी ब्रांड तनिष्क तीन दशकों से अधिक समय से उत्कृष्ट शिल्प कौशल, अनूठे डिज़ाइनों और उत्पाद की गुणवत्ता की गारंटी का पर्याय रहा है। देश में यह एकमात्र ज्वैलरी ब्रांड होने की प्रतिष्ठा इसने अर्जित की है, जो भारतीय महिला को समझने और उसकी पारंपरिक एवं आधुनिक आकांक्षाओं के अनुरूप आभूषण देने का प्रयास करता है। शुद्धतम आभूषण देने की अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाने के लिए तनिष्क के सभी स्टोर में कैरेटमीटर उपलब्ध है, जिससे ग्राहक अपने सोने की शुद्धता आसानी से जाँच सकते हैं। तनिष्क रिटेल श्रृंखला वर्तमान में 300 से अधिक शहरों में 500+ विशिष्ट बुटीक तक फैली हुई है।

