Nandi News

प्रीतेश पटेल की फोटो प्रदर्शनी “पंढरपुर वारी” में दिखी आध्यात्मिक तीर्थ यात्रा

Share on Social Media

शारदीय नवरात्र एवं विजया दशमी के पावन अवसर पर गुजरात ललित कला अकाद‌मी द्वारा प्रस्तुत उत्सव श्रृंखलान्तर्गत “कला आलयम् आट्‌र्स गैलरी” की द्वितीय प्रदर्शनी प्रीतेश पटेल की विशिष्ट छायाकृति “पंढरपुर वारी” का शुभ उद्‌घाटन काशी के प्रसिद्ध अतिथित्रयी छायाकारों- डॉ. रंजन गौड़, डॉ राधाकृष्ण गणेशन् एवं श्री मनीज खत्री द्वारा समवेत दीप प्रज्ज्वलित कर सम्पन्न हुआ।

ज्ञातव्य है कि है कि पंढरपुर के भगवान विठ्ठल और देवी रूक्मिणी के दर्शनार्थ महाराष्ट्र के पवित्र शहर पंढरपुर पहुंचने के लिये लाखों भक्त प्रतिवर्ष सैकड़ों किलोमीटर की पद यात्रा करते हैं। वारी के दौरान यह भक्तिमय, अध्यात्मिक वातावरण, एक अलौकिक दृश्य उत्पन्न करते हैं, इन्हीं दैदीप्यमान वारकरी तीर्थयात्रा से संबंधित विविध प्रकरणों को छायाकार प्रीते‌श पटेल ने लगभग 30 फ्रेमों में बड़ी कुशलता से अपने कैमरे में कैद किया है, जो अवलोकनीय है।
‘वारी’ केवल एक धार्मिक यात्रा ही नहीं है, बल्कि यह भक्ति,, एकता, अनुशासन, समानता और आध्‌यात्मिक विश्वास का प्रतीक भी है।

Leave a Comment