Nandi News

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं और लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती मनाई गई

Share on Social Media

वाराणसी, 2 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को याद किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को स्वतंत्रता आंदोलन में एकजुट किया। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।
गांधी जयंती के अवसर लोगों ने अहिंसा का संकल्प लेते हुए गांधी जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में गांधी जी के प्रिय भजनों का गायन किया गया और देश की एकता, शांति एवं सद्भावना बनाए रखने का संदेश दिया गया।

​आज (2 अक्टूबर) को आम आदमी पार्टी वाराणसी ने राष्ट्रपिता महात्मा सादगी, देशभक्ति और श्रद्धा के साथ जिला कैम्प कार्यालय पितर कुंडा मनाई गयी ।

इस अवसर पर हमारे साथी उपस्थित रहे -जिला अध्यक्ष कैलाश पटेल, अब्दुल्ला खान, जिला महासचिव घनश्याम पांडे, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव रेखा जायसवाल, गुलाब सिंह राठौड़, राहुल द्विवेदी, कांता प्रसाद, सतीश पटेल, छेदी लाल श्रीवास्तव,शिव शंकर प्रजापति, सतीश पटेल सरसोस,मोहम्मद कुड्डूस, शाहनवाज खान, धीरज कुमार सिंह, विजय शंकर यादव, राहुल कुमार यादव, अली अहमद

भवदीय
घनश्याम पांडे
आप वाराणसी

Leave a Comment