Nandi News

महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

Share on Social Media


वाराणसी, 2 अक्टूबर 2026।
रोजगार एवं सामाजिक अधिकार अभियान (ROSA) के सलाहकार मंडल के उपाध्यक्ष श्री अनिल श्रीवास्तव के सिगरा स्थित आवास पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता ROSA के अध्यक्ष पं. विजय शंकर पाण्डेय जी ने की।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके जीवन, विचारों और राष्ट्र के प्रति योगदान को स्मरण किया।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने पूरी दुनिया को सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह का मार्ग दिखाया। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री जी ने अपने सादगीपूर्ण, ईमानदार एवं राष्ट्रनिष्ठ जीवन से देशसेवा की मिसाल प्रस्तुत की। दोनों महान विभूतियों का जीवन आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर पूर्व विधान परिषद सदस्य श्री अरविन्द सिंह, डॉ. सुरेन्द्र प्रताप, डॉ. अनिल उपाध्याय, कुंवर सुरेश, ROSA के मीडिया प्रभारी आनन्द मिश्रा, अरविन्द किशोर राय, वीरेंद्र कपूर, सूबेदार सिंह, रत्नाकर त्रिपाठी, डॉ. शम्मी सिंह, कमलाकांत पाण्डेय सहित अनेक साथी उपस्थित रहे।
अंत में उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों और सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।

Leave a Comment