
वाराणसी, 24 सितंबर।
आज वाराणसी में आर. के. मार्बल की टाइल्स आर्ट गैलरी का भव्य उद्घाटन माननीय श्री बिजेश सिंह, एम.एल.सी द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री रविंद्र कुमार अग्रवाल, श्री नीरज अग्रवाल, श्री पंकज अग्रवाल सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। आर.के. मार्बल को केवल शोरूम नहीं बल्कि एक आर्ट गैलरी के रूप में तैयार किया गया है, जहां टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट, बाथ फिटिंग, वॉल फिटिंग और होम डेकोर की विस्तृत रेंज उपलब्ध है। यहाँ 400 से अधिक डिज़ाइनों की वैरायटी उपलब्ध है, जो पूर्वांचल में इसे सबसे बड़ी टाइल्स आर्ट गैलरी बनाती है।

आर. के. मार्बल के अधिष्ठाता श्री नीरज अग्रवाल ने बताया कि ग्राहकों के लिए सबसे बड़ा लाभ फिक्स्ड रेट है, जहां मूल्य पूरी तरह निर्धारित हैं और किसी भी प्रकार की बार्गेनिंग नहीं होगी। उन्होंने कहा कि उद्देश्य गुणवत्ता, आधुनिक डिज़ाइन और पारदर्शी मूल्य व्यवस्था को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। उद्घाटन समारोह में आए अतिथियों का आभार श्री स्वमअग्रवाल, श्रीशेखर अग्रवाल और श्वेता अग्रवाल ने व्यक्त किया।