Nandi News

सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ रंगोली प्रतियोगिता में सनवैली कान्वेंट स्कूल को मिला प्रथम स्थान

Share on Social Media

वाराणसी। विकासखंड हरहुआ के करोमा ग्राम सभा स्थित प्राथमिक विद्यालय के परिसर में बुधवार को न्याय पंचायत स्तरीय ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत क्षेत्र के कुल छह विद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस दौरान प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने रंगों और कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से सेवा, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक सरोकारों से जुड़े संदेशों को आकर्षक रंगोलियों के रूप में प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागी टीमों की रंगोली के थीम, रचनात्मकता, कलात्मक दृष्टिकोण और प्रस्तुतीकरण के आधार पर मूल्यांकन किया।
प्रतियोगिता में सनवेली कान्वेंट स्कूल, दुनियापुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय, चक्का की टीम द्वितीय स्थान पर रही। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली दोनों टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के दौरान विद्यालयों के छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता के साथ-साथ सेवा भावना, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

Leave a Comment