Nandi News

पंडित विजय नारायण मिश्र को भावभीनी श्रद्धांजलि

Share on Social Media


राजनीति एवं सामाजिक जीवन के पुरोधा, काशी विद्यापीठ की छात्र राजनीति के अग्रणी व्यक्तित्व एवं एनएसयूआई के संस्थापकों में शामिल रहे पंडित विजय नारायण मिश्र जी के आकस्मिक निधन से समस्त राजनीतिक एवं सामाजिक जगत में शोक की लहर है।
उनकी स्मृति में रोजगार एवं सामाजिक अधिकार अभियान (ROSA) की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन (ROSA) के मीडिया प्रभारी आनंद मिश्रा के निवास स्थान नदेसर पर किया गया। सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं रोजगार एवं सामाजिक अधिकार अभियान के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री विजय शंकर पांडे जी ने की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने पंडित विजय नारायण मिश्र जी के दीर्घ राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन, उनके संघर्ष, स्पष्टवादिता, संगठन के प्रति समर्पण तथा जनहित के लिए किए गए कार्यों को स्मरण करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
वक्ताओं ने कहा कि पंडित विजय नारायण मिश्र जी का संपूर्ण जीवन संघर्ष, सामाजिक सरोकार और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा। उनका निधन राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।

Leave a Comment