Nandi News

जन्माष्टमी महोत्सव 2026

Share on Social Media


3 सितंबर: नवनीता कुंवर पब्लिक स्कूल, सुसवाई स्थित परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रबंधक श्री राजेश कुमार राय, उपाध्यक्ष श्री प्रवीण राय, प्रधानाचार्य डॉ. दिवाकर राय एवं वरिष्ठ व कनिष्ठ समन्वयकों के कर-कमलों द्वारा दीप प्रज्वलन और पुष्प-अर्पण के साथ हुआ।


इस अवसर पर नर्सरी से कक्षा 5 तक के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भगवान के बाल रूप और विराट रूप दोनों का प्रदर्शन करते हुए उनके प्रेरणास्पद जीवन की झांकी प्रस्तुत की गई। बच्चों ने नृत्य, संगीत, नाटक, भाषण और भगवद्गीता के श्लोकों की सुंदर प्रस्तुतियां दीं। इस कार्यक्रम में वैष्णवी, शानवी, कृष्णन, सक्षम, रिद्धिमा, सार्थक, अविज्ञा, विराज, यश और गर्विता ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मुख्य अतिथि महोदय ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान कृष्ण का संपूर्ण जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कृष्ण के कर्म और कर्तव्य को सर्वोपरि रखकर अपने जीवन को कर्ममय एवं लक्ष्यपूर्ण बनाने का संदेश दिया। हमें उन्हें आदर्श मानकर अपने जीवन में उनके उच्च विचारों को अपनाना चाहिए।
बच्चों ने इस कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। अंत में, कार्यक्रम का समापन शिक्षिका वीणा सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Leave a Comment