Nandi News

साथी-बीएचयू में मास्कलेस लेजर लिथोग्राफी पर दो दिवसीय व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

Share on Social Media

वाराणसी, 2.09. 2026: “मास्कलेस लेजर लिथोग्राफी विषय पर दो दिवसीय व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन सोफिस्टिकेटेड एनालिटिकल एंड टेक्निकल हेल्प इंस्टीट्यूट (SATHI), BHU ‌द्वारा प्रो. अंचल श्रीवास्तव के संयोजन में किया गया। यह कार्यशाला 1-2 सितंबर, 2026 को सेंट्रल डिस्कवरी सेंटर, काशी हिंदू विश्ववि‌द्यालय स्थित साथी-बीएचयू में आयोजित की गई। कार्यशाला का उ‌द्देश्य प्रतिभागियों को उन्नत लिथोग्राफी तकनीको, लेजर राइटिंग, क्लीनरूम प्रोटोकॉल तथा सेमीकंडक्टर डिवाइस निर्माण प्रक्रियाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना था।
कार्यशाला का समापन अंतिम चर्चा एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह के साथ हुआ, जिसमें काशी हिंदू विश्ववि‌द्यालय के कुलपति, प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कार्यशाला में भाग लेने वाले छात्रों को सम्मानित किया तथा विशेषीकृत व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम में उनकी सहभागिता की सराहना की। उन्होने प्रतिभागियों को सेमीकंडक्टर प्रौ‌द्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स तथा उन्नत डिवाइस फैब्रिकेशन जैसे उभरते क्षेत्रों में नवाचार एवं अनुसंधान कार्य को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। कुलपति ने छात्रों एवं शोधार्थियों के बीच व्यावहारिक एवं तकनीकी कौशल विकसित करने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने प्रतिभागियों को विश्ववि‌द्यालय में उपलब्ध उन्नत अनुसंधान एवं फैब्रिकेशन सुविधाओं का अधिकतम उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने इस प्रकार के व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों को छात्रों और शोधार्थियों के तकनीकी कौशल को मजबूत करने तथा उन्हें अत्याधुनिक अनुसंधान के लिए तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। कुलपति द्वारा छात्रों का सम्मान एवं प्रमाण-पत्र वितरण दो दिवसीय कार्यशाला के समापन का महत्वपूर्ण आकर्षण रहा और इसने पूरे प्रशिक्षण कार्यक्रम को एक उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायक निष्कर्ष प्रदान किया। कुलपति के साथ प्रतिभागियों की बातचीत ने उन्हें इलेक्ट्रॉनिक्स, लिथोग्राफी एवं सेमीकंडक्टर प्रौद्‌योगिकी के उभरते क्षेत्रों में अनुसंधान करने तथा व्यावहारिक विशेषज्ञता विकसित करने के लिए और अधिक प्रेरित किया।
कार्यशाला का शुभारंभ 1 सितंबर, 2026 को पंजीकरण एवं स्वागत सत्र के साथ हुआ। इसके पश्चात उ‌द्घाटन सत्र आयोजित किया गया, जिसमे डॉ. अमृतांशु पांडेय, विभागाध्यक्ष, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग, आईआईटी-बीएचयू तथा कार्यशाला की संयोजक प्रो. अंचल श्रीवास्तव उपस्थित रहें। तकनीकी सत्रों की शुरुआत प्रो. अंचल श्रीवास्तव, भौतिकी विभाग, विज्ञान संस्थान, काशी हिंदू विश्ववि‌द्यालय के विशेषज्ञ व्याख्यान से हुई। उन्होंने प्रतिभागियों को लेजर-आधारित लिथोग्राफी के मूलभूत सिद्धांतों एवं इसके विभिन्न अनुप्रयोगों से परिचित कराया। इसके बाद लेजर राइटर पर एक विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया, जिसे शोधार्थी साजल राय ने संचालित किया। इस सत्र में प्रतिभागियों को लेजर राइटिंग प्रणाली के संचालन एवं इसके व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी प्रदान की गई। दोपहर के सत्रों में विशेष रूप से व्यावहारिक प्रशिक्षण पर जोर दिया गया। प्रतिभागियों को लेजर राइटर पर प्रत्यक्ष अभ्यास कराया गया तथा साथी-बीएचयू के क्लीनरुम एवं अन्य अत्याधुनिक उपकरणों से परिचित कराया गया। इन व्यावहारिक सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियो को माइको एवं नैनो-फैब्रिकेशन में आवश्यक उपकरणों और प्रक्रियाओं का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त हुआ। कार्यशाला के दूसरे दिन, 2 सितंबर, 2026 को “Lithography for Advanced Electronic Devices” विषय पर तकनीकी व्याख्यान आयोजित किया गया, जिसे डॉ. अंकित अरोड़ा, सहायक प्रोफेसर, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग, IIT (BHU) ने प्रस्तुत किया। व्याख्यान में प्रतिभागियों को उन्नत इलेक्ट्रॉनिक एवं सेमीकंडक्टर उपकरणों के निर्माण में लिथोग्राफी की भूमिका के व्यापक परिप्रेक्ष्य से अवगत कराया गया। इसके बाद क्लीनरूम एवं विभिन्न उपकरणों का प्रशिक्षण तथा लेजर राइटर पर व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। प्रतिभागियों ने एक संवादात्मक व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं चक्ष सत्र में भी भाग लिया, जिसमें क्लीनरुम प्रक्रियाओं, लिथोग्राफी तथा डिवाइस फैब्रिकेशन से संबंधित उनके प्रश्नों का समाधान विशेषज्ञों एवं तकनीकी प्रशिक्षकों द्वारा किया गया।

SATHI-BHU Concludes Maskless Laser Lithography Workshop

• Vice-Chancellor Distributes Certificates

Varanasi, 02.08.2026: The Sophisticated Analytical & Technical Help Institute (SATHI-BHU) conducted a two-day hands-on workshop on Maskless Laser Lithography at its Cleanroom Facility from September 1 to 2. The workshop concluded with a certificate distribution ceremony at SATHI-BHU’s premises in the CDC Building, in which Vice-Chancellor Prof. Ajit Kumar Chaturvedi presented certificates to the participants. The participants, who had come from institutions across the country, also shared their feedback and experiences from the workshop.

The Vice-Chancellor said that the setting up of such a sophisticated and niche facility at SATHI-BHU was a matter of great satisfaction. He noted that the facility would provide an important platform for developing innovative technologies and devices. He emphasised that significant investments of funding, time and administrative resources go into establishing and maintaining such facilities, and their true value would be realised when they lead to high-quality research publications and patentable technologies.

Prof. Chaturvedi urged the participants to carry the learnings from the workshop into their research and theses and leverage the skills acquired to pursue research funding and develop innovative projects. He also encouraged the students to return to SATHI-BHU in the future for collaborative research and make use of the facility for advancing their work.

Prof. A. K. Ghosh, Coordinator, Central DIscovery Centre; Prof. Tryambak Deo Singh, Coordinator, SATHI-BHU; Prof. Birinchi Kumar Sarma, Deputy Coordinator, SATHI-BHU; Prof. Amritanshu Pandey, Head, Department of Electronics, IIT-BHU; and Prof. Anchal Srivastava, Department of Physics, Institute of Science, were also present during the ceremony.

The two-day workshop introduced participants to maskless laser lithography, gave an overview of lithography patterns and cleanroom protocols, and provided hands-on training in resist coating, soft bake, and substrate preparation. The participants gained practical exposure to cutting edge maskless laser lithography techniques, worked on lithography systems in a cleanroom environment, and enhanced their skills in micro-patterning and micro-electronics.

Leave a Comment