
नवनीत कुंअर पब्लिक स्कूल सुसुवाही एवं जे के एस स्पोर्ट्स फिटनेस एकेडमी ऑफ़ मार्शल आर्ट के छात्र एवं छात्रों का कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन: जीते 9 गोल्ड, 5 सिल्वर मेडल प्राप्त किया
23 अगस्त 2026 को राजश्री पैलेस बैंक्विट हाल भोजुवीर वाराणसी में एस के आई ए स्टेट कराटे चैंपियनशिप 2026′ में नवनीत कुंअर पब्लिक स्कूल सुसुवाही एवं जे के एस स्पोर्ट्स फिटनेस एकेडमी ऑफ़ मार्शल आर्ट के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट खेल भावना और कौशल का प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया है।
इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलो स्तरीय के विद्यालयो से लगभग 250-300 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच नवनीत कुंअर पब्लिक स्कूल सुसुवाही एवं जे के एस स्पोर्ट्स फिटनेस एकेडमी ऑफ़ मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 14 पदक अपने नाम किए। स्कूल के होनहार खिलाड़ियों ने 9 स्वर्ण (Gold), 5 रजत (Silver) पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया। इस प्रकार हैं
स्वर्ण पदक बच्चों का नाम
- UKG-A शान्वी नंदन
- 2-B अभीज्ञया राय
- 3.A प्रीथा पांडे
- 4-A अनन्या पटेल
- 6-A आदित्य कुमार
- 6.A अनुज यादव
- 5-A वरुण राजपुरोहित
- 7.B आराध्या राय
- 10.B आस्था पांडे
रजत पदक बच्चों का नाम
1.4-A नायरा पटेल
2.4-A आराध्या वर्मा
3.4-A अयांसी सिंह
4.3-A आयुष यादव
5.2-A प्रत्यूष कुमार नंदन
स्कूल के प्रांगण में आयोजित एक विशेष बधाई समारोह में [प्रबंधक श्री. राजेश राय, प्रधानाचार्य डॉ. दिवाकर राय, उपाध्यक्ष श्री. प्रवीण राय, और सीनियर एवं जूनियर समन्वयक मिस सत्य प्रिया एवं अशिम घोषाल ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, “आत्मरक्षा, अनुशासन और शारीरिक फिटनेस के लिए मार्शल आर्ट्स अत्यंत आवश्यक है। हमारे बच्चों की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास और कोच के मार्गदर्शन का परिणाम है।”
[टी एस के एफ आई के अध्यक्ष रेंसिन अमित गुप्ता ने बच्चों एवं विद्यालय के कराते प्रशिक्षक श्री. जयपाल कुमार सोनकर ने सभी खिलाड़ियों के प्रयास की सराहना की और भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर स्कूल का समस्त स्टाफ, अभिभावक और विद्यार्थी उपस्थित रहे और विजेताओं का उत्साहवर्धन किया।