

‘स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल गढ़वाघाट शाखा प्रथम स्थान
सोनभद्र। स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल घोरावल शाखा के परिसर में शनिवर 22 सितम्बर 2026 को प्रातः 8:00 बजे से आयोजित अन्र्त्तविद्यालयीय अंग्रेजी वाद-विवाद में एस.एच.पी.एस. के पाँचों शाखाओं के दो-दो बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का प्रारम्भ प्रबन्धक व सचिव बाबा प्रकाशध्यानानन्द ने स्वामी जी के तैलचित्र पर माल्र्यापण एवं दीपप्रज्वलन के साथ किया। तत्पश्चात स्वागत गान की प्रस्तुति ने सभागार में उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं अतिथियों का मन मोह लिया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में गढ़वाधाट शाखा की श्रेया सिंह व रिद्धि प्रथम स्थान बनपुरवा शाखा की श्रेया वर्मा व दिक्षा पाण्डेय द्वितीय स्थान, घोरावल शाखा की आराधना साहू व अनन्या जायसवाल तृतीय स्थानन्, चुर्वा शाखा के आर्या रावत व ईशा गुप्ता चतुर्थ स्थान, तथा जगतगंज शाखा के विराज पाठक व वर्तिका गुप्ता का पांचवा स्थान रहा। अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्रों ने बताया कि ‘विडियो गेम एक संज्ञानात्मक विकास का उपकरण है या एकेडमिक विकास में रुकावट।
सचिव व प्रबंधक बाबा प्रकाशध्यानानन्द ने बच्चों के जीत पर बधाई देते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि वाद-विवाद प्रतियोगिता में भाग लेने से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा का निखार होता है, जिससे ये आगे कहीं भी किसी भी विषय पर निडर होकर अपने वक्तव्यों को व्यक्त कर सकते हैं। सभागार में उपस्थित शिक्षार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हार और जीत तो मात्र प्रवंचना है। विद्यार्थी जीवन में पवित्रता और उर्जा को समुचित रूप से अंगीकार करने वाला विद्यार्थी ही सफल और उत्रोत्तर वृद्धि को प्राप्त करता है. प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया एवं प्रमाण-पत्र का वितरण भी हुआ।
स्वामी हरसेवानन्द पबिनक स्कूल घोरावल शाखा के प्राधानाचार्य श्री नीरज श्रीवास्वतव ने छात्र-छात्राओं को उनकी जीत पर उन्हें आशीर्वाद देते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन, जीवन का सर्वश्रेष्ठ समय होता है। इस संसार में कुछ भी असम्भव नहीं है, परिश्रम एवं लगन के द्वारा सब कुछ सम्भव है। अपने वक्तव्य में कहा कि जिस प्रकार ध्रुव तारा आकाश में अपनी एक अलग पहचान रखता है उसी प्रकार स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल के बच्चे भी भविष्य में अपनी एक अलग पहचान बनाकर अपनी प्रतिभा का परचम लहरायेगें।
इस अवसर पर निर्णायक मंडल के सदस्य स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल गढ़वाघाट शाखा की शिक्षिका नजमा अंसारी, बनपुरवा शाखा के शिक्षक मिर्जा विलायत बक्त जगतगंज शाखा की शिक्षिका गोनीका यादय, घोरावल शाखा के शिक्षक आकाश सोनी एवं चुर्क शाखा की शिक्षिका फरहीन सिद्धिकी रही। मोतीलाल व मुनीराज स्कोरर एवं अन्य शिक्षक विपीन सिंह, रविन्द्र यादव, सर्वेश पाठक, किरन आदि शिक्षक उपस्थित रहे। मंच संचालन का कार्य प्रज्ञया पाण्डेय और मानसी तिवारी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन आकाश सोनी के द्वारा किया गया।
