
सोनभद्र ! स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल की चुर्क शाखा में आयोजित सावन महोत्सव अत्यंत धूम धाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री ए०के० वर्मा जी नै विद्यालय के प्रेरणा श्रोत श्री श्री 1008 श्री स्वामी हरसेवानन्द जी महाराज परमहंस के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। तत्पश्चात विद्यालयके छात्र छात्राओं ने रंगारंग कर्यक्रमों से दर्शक श्रोताओं को मन्त्र मुग्ध कर दिया। सावन महोत्सव में विद्यालय परिसर हरियाली को अपने अंदर समेटे चिर नुतनता को प्राप्त करता हुआ, अत्यन्त मनमोहक और सुन्दर लग रहा था। इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए विद्याालय के प्रधानाचार्य ए०के० वर्मा ने कहा कि ‘हमारे देश की परम्परायें हमें हमेशा ईश्वर से जोड़ती हैं, फिर उसमें एक दिन का त्यौहार हो या महीने भर का जश्न। सभी का अपना एक महत्व है। यहाँ ऋतुओं को भी पूजा जाता है, उनको मनाने के अलग अलग तरीके है जिन्हे हम मिल जुल कर प्रसन्नता के साथ मनाते है।’
प्रधानाचार्य ने प्रबन्धक बाबा प्रकाशध्यानानन्द जी का संदेश बच्चों को देते हुए कहा कि ‘कृषि प्रधान होने के कारण हमारे देश में वर्षा ऋतु का अधिक महत्व होता है, और उसमें सावन का महीना सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है, ये प्रतीक है हरितिमा एवं अविरलता का। सवान का आगाज कभी खत्म नहीं होता, ये सत्यम्, शिवम, सुन्दरम् की अनुभूति कराता है।’
इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक सीमा सिंह, पूजा, दीपा, श्रद्धा, आंचल आदि उपस्थित रहे।
