Nandi News

सर्व कल्याणम ब्राह्मण महिला संगठन काशी का स्थापना दिवस एवं हरियाली तीज कार्यक्रम संपन्न”

Share on Social Media

वाराणसी 20 अगस्त 2026 | सर्व कल्याण ब्राह्मण महिला संगठन काशी द्वारा स्थापना दिवस एवं हरियाली तीज का भव्य आयोजन महमूरगंज स्थित होटल पूजा रेजिडेंसी में संपन्न हुआ |

प्रारंभ में मुख्य अतिथि डॉक्टर रुचि मिश्रा (सहायक आचार्य धीरेंद्र महिला महाविद्यालय वाराणसी) ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता, संस्थापिका अध्यक्ष डॉ सरिता त्रिपाठी, संचालन प्रोफेसर नम्रता मिश्रा धन्यवाद रजनी शर्मा ने किया।

कार्यक्रम में महिलाओं ने नित्य गीत कजरी गेम्स आदि की अद्भुत प्रस्तुति की वही मांडवी व शांभवी ने गणेश वंदना कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाया |

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. ममता टंडन, अंजली मिश्रा, मधु तिवारी, रचना वाजपेई, अर्चना त्रिपाठी, मंजू पांडे, शशि मिथा, रेखा मिश्रा, ज्योत्सना मिश्रा, चिंता ओझा, शशि तिवारी, सोनम, पिंकी, संध्या, शशिकला, गोदावरी, रितु, ममता पाठक, प्रीति, सुषमा, करुणा, सविता, सुमन, गुड़िया, डॉ. मालविका, जमुना शुक्ला, मंजू तिवारी, वंदना, उमा दीक्षित, डॉक्टर माधवी पांडे, वीणा अग्निहोत्री, राम तिवारी, रागिनी आदि बड़ी संख्या में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया

Leave a Comment