
परम पूज्य संत पंजाबी महाराज के जन्मोत्सव पर मानव कल्याणार्थ रामजानकी मठ,अस्सी में सवा लाख पार्थिव शिवलिंगों का महारुद्राभिषेक व महामृत्युंजय मंत्र जाप प्रातः से अपराह्न तक हुआ। महामंडलेश्वर राजकुमार दास की प्रेरणा से पंडित उमाकांत याज्ञिक के आचार्यत्व में 11 वैदिक विद्वानों एवं मठ के बटुकों द्वारा यह अनुष्ठान किया गया। वैदिक विद्वानों द्वारा सवा लाख पार्थिव शिवलिंगों का गणेश पूजन के बाद पंचामृत दूध दही घी शहद व शर्करा व विविध द्रव्यों से अभिषेक व आरती कर विश्वकल्याण तथा सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की गई। अनुष्ठान में देश के अनेक हिस्सों दिल्ली मुंबई कोलकाता चित्रकूट व इलाहाबाद से आए अनेक भक्त शामिल हुए। इस अवसर पर गुरु पादुका पूजन किया गया। मठ के प्रभारी संतरामलोचन दास ने बताया कि पूज्य संत पंजाबी महाराज मानव कल्याण हेतु सदैव तत्पर रहें।काशी में हर सावन माह में भगवान शिव की प्रसन्नता के लिए यह अनुष्ठान होता है। इस अवसर पर भण्डारे का आयोजन हुआ जिसमें स्थानीय एवं दूर दराज के संत समाज व श्रद्धालु शामिल हुए।कार्यक्रम में यजमान प्रीति शोभित राजन,पूजा आदर्श सरावगी,अजय अग्रवाल हेमल शाह गोपी खनेजा व सचिन शर्मा सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।
