
दिनांक 19/7/2026 को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच पूर्वी क्षेत्र काशी द्वारा बजरडीहा स्थित नूर नगर व देव पोखरी के दो- कब्रस्तानो पर “एक पेड़ माँ के नाम ” वृक्षारोपण अभियान के तहत 50-50 करके कुल सौ पौधे लगाए गए। उक्त मौके पर वक्ताओं ने कहा कि – वृक्ष लगाना एक नेक काम है,यह हम सभी का दायित्व कि- हम सभी वृक्षारोपण अभियान का सहभागी बने,क्योंकि जब कोई व्यक्ति एक पौधा लगाता है तो उससे अनगिनत जिंदगियों को सांसे मिलती है, पर्यावरण संरक्षण के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक व मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक आदरणीय डॉ इंद्रेश कुमार जी के दिशा निर्देश पर देश भर में यह अभियान चलाया जा रहा है, उपस्थिति लोगो ने एक स्वर में कहा में आम जन से अपील किया कि- सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाए है हम। कार्यक्रम में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच से जुड़े काफी संख्या में मुस्लिम महिलाओं व पुरुषों ने शिरकत किया। जिसमें प्रमुख रूप से पूर्वी क्षेत्र काशी संयोजक ताज मोहम्मद एडवोकेट, प्रदेश सहसंयोजक मो. अजहरुद्दीन साहब, महानगर संयोजक शब्बीर अनवर, काशी प्रांत संयोजिका महिला प्रकोष्ठ राबिया अंसारी, महानगर संयोजिका महिला प्रकोष्ठ फरजाना बीबी,कलीम अशरफ,शाहिद चौधरी, रमजान अली,आजाद परवेज़,नूर गनी, मो.अरशद, सलमान फेमी, मो.फैज आदि करीब दर्जनों लोग उपस्थित रहे।