Nandi News

दर्द से परेशान मरीजों के लिए एडवांस न्यूरोस्पाइन एंड पेन मैनेजमेंट सेंटर में स्पाइन एंडोस्कोपी का निःशुल्क शिविर संपन्न

Share on Social Media

वाराणसी, 19 जुलाई ।
लंबे समय से कमर दर्द, पैर में झनझनाहट, साइटिका, स्लिप डिस्क या रीढ़ की नस दबने जैसी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों के लिए निशुल्क शिविर लगाया गया है। एडवांस न्यूरोस्पाइन एंड पेन मैनेजमेंट सेंटर, मंडुआडीह, वाराणसी में आज स्पाइन एंडोस्कोपी का निःशुल्क शिविर आयोजित किया गया।

इस विशेष शिविर का आयोजन प्रसिद्ध स्पाइन विशेषज्ञ डॉ. एस. के. जायसवाल के मार्गदर्शन में किया जा रहा है, जिन्होंने पिछले दस वर्षों में हजारों स्पाइन मरीजों का दूरबीन (एंडोस्कोपी) तकनीक से सफल इलाज किया है।

शिविर में स्पाइन एवं पेन विशेषज्ञ चिकित्सिकों की टीम द्वारा मरीजों की निःशुल्क जाँच, परामर्श एवं उपचार किया गया इस शिविर में बनारस और आस पास के जिलो से काफ़ी संख्या में मरीजों का आना हुआ और उनको डॉक्टर्स की टीम ने अच्छे से देखा और उसका उपाय भी बताया । आधुनिक तकनीक से होने वाला यह उपचार कम समय में अत्यधिक राहत देने के लिए जाना जाता है और इसमें सर्जरी की जटिलताओं को भी काफी हद तक कम किया जाता है।

डॉ. एस. के. जायसवाल ने बताया कि यह शिविर खासतौर पर उन मरीजों के लिए उपयोगी रहा जो लंबे समय से दर्द और असुविधा से परेशान हैं, लेकिन सर्जरी से बचना चाहते हैं।
उन्होंने लोगो से यह भी अपील की है कि आज शिविर में जिन जिन बातों को बताया गया वो उसे अपने जीवन में उतारे इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी रीढ़ से जुड़ी समस्याओं का समय रहते समाधान करें।

Leave a Comment