Nandi News

महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने ग्राम सभा भीटी, रामनगर में इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास

Share on Social Media


आज दिनांक 27 जून 2026 को महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने रामनगर के ग्राम सभा भीटी, में कच्चा रास्ता अशोक चौबे के मकान से अर्जुन यादव के मकान तक त्वरित आर्थिक विकास योजना वर्ष 2025-26 के अंतर्गत 44.50 मीटर इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य 3.95 लाख की लागत से बनने वाले विकास कार्य जो ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, वाराणसी द्वारा किया जाना है।का शिलान्यास एवं भूमि पूजन नारियल फोड़कर एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की गति निरंतर तेज हुई है। सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक बुनियादी सुविधाएँ पहुँचाना है। गाँवों और मोहल्लों में सड़क, नाली, पेयजल तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं का विस्तार ही सुशासन का वास्तविक स्वरूप है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र को धरातल पर उतारते हुए प्रत्येक क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
ऐसे जनहितकारी कार्यों से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा तथा स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष प्रीति सिंह,चंद्रशेखर उपाध्याय,अखिलेंद्र सिंह सनी, डॉ अनुपम गुप्ता ,जितेंद्र पाण्डेय,राजकुमार सिंह, रितेश पाल गौतम ,राघवेंद्र मिश्रा ,गौरव गुप्ता ,भैया लाल सोनकर आदि रहे।

Leave a Comment