
वाराणसी (दानगंज) । जीवन में स्वस्थ और सुख में रहने के लिए योग से अच्छा और कुछ नहीं हो सकता ।दिव्यांगता के उपचार में भी योग का अत्यंत ही महत्वपूर्ण स्थान है। उक्त विचार आज दानगंज स्थित संजीवनी सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित संजीवनी संस्थान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पंजाब नेशनल बैंक के आंचलिक उपमहा प्रबंधक हरविंदर सिंह रंधावा ने व्यक्त किये। उन्होंने संजीवनी सोशल वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा दिव्यांग कल्याण, सशक्तिकरण, पुनर्वास,उनकी शिक्षा और जागरूकता के क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा किया और भविष्य में हर प्रकार का सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।
भगवान श्री अष्टावक्र के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि द्वारा कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। उपस्थित सभी अतिथियों ने दिव्यांगजनों के साथ योग अभ्यास में भाग लिया।
संस्थान के महासचिव डॉक्टर विद्यासागर पांडेय ने उपस्थित लोगों को योग से प्राप्त होने वाले लाभ को बताते हुए,मानवता के कल्याण में संजीवनी सोसाइटी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि समिति के कार्य हम सभी लोगों के लिए अनुकरणीय हैं,और सभी को इसमें बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।
अतिथियों का स्वागत एवं संजीवनी सोसाइटी के कार्यों के विषय में जानकारी समिति के संयुक्त सचिव दिवाकर द्विवेदी ने दिया। उपस्थित लोगों को पंजाब नेशनल बैंक में आंचलिक सहायक महाप्रबंधक मुकेश कुमार आर्य ने भी संबोधित किया।
उपस्थित हुए अतिथियों और अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापन अखिल भारतीय मनीषी परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शशि प्रकाश मिश्रा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक सनोज चौबे अभिषेक कुमार सिंह राजेश कुमार सहित डा.के के चौबे,मनोज मिश्रा,अजय श्रीवास्तव, आकाश,डॉक्टर चंदन पाण्डेय, श्रुति, रोहित, वेदवती अनीता अंकित नवीन नगीना रोहित चौबे सहित सैकड़ो दिव्यांग बच्चे एवं उनके अभिभावकगण उपस्थित रहे।
