
कृष्णरेखा होम्यो फार्मा एवं बालाजी मेडिकल की तरफ से निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन जगतगंज में दिनांक 21 जून, 2026 दिन रविवार को सुबह 11:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक आयोजित किया गया । इस चिकित्सा शिविर में निःशुल्क रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं निःशुल्क होम्योपैथिक दवाओं का वितरण किया गया। शिविर के आयोजक नीतीश पाठक एवं सह-आयोजक सागर शर्मा ने बताया कि इस शिविर में शहर के प्रतिष्ठित होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ० के०के० पाठक एवं डॉ० पूनम मिश्र के द्वारा रोगियों की समस्याओं का समाधान किया गया। शिविर में निःशुल्क नेत्र की जांच सुविधा एवं न्यूनतम दरों पर पैथोलॉजी (खून की जाँच) की सुविधाएं भी उपलब्ध किया गया
शिविर में रोगियों की संख्या सैकड़ों में थी। इस अवसर पर न्यू पार्थ डायगनोस्टिक सेन्दर के संचालक श्री राजन प्रसाद एवं अन्य सहयोगी उदय शंकर उपाध्याय, राहुल चौबे, श्याम मिश्रा एवं तुषार श्रीवास्तव उपस्थित थे।