Nandi News

दालमंडी में पांच मस्जिदों की नापी कराई गई।

Share on Social Media

चौक थाने के बगल में मौजूद मस्जिद करीम उल्लाह बेग की दीवार पर पीडब्ल्यूडी और अन्य विभाग के कर्मचारी नापी कर निशान लगाते हुए

वाराणसी

करीब 650 मीटर लंबी दालमंडी की सकरी गली को 17.4 मीटर चौड़ा किया जाना है। जिससे क्षेत्र में जाम की समस्या से राहत मिलेगी और आवागमन बेहतर होगा। सड़क चौड़ीकरण को लेकर गुरुवार को महत्वपूर्ण प्रगति देखने को मिली। प्रशासन और मस्जिद कमेटियों के बीच सकारात्मक संवाद के बाद चौक से नई सड़क मार्ग पर स्थित – पांच मस्जिदों की नापी कराई गई, इसमें करीम उल्लाह बेग मस्जिद, की संगमरमर मस्जिद, अली रजा मस्जिद, निसारन मस्जिद और रंगीले शाह मस्जिद शामिल हैं।

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) और नगर निगम की टीमों ने प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में संयुक्त रूप से मापी की प्रक्रिया पूरी की। इससे पहले परियोजना के तहत 150 से अधिक मकानों का मुआवजा वितरण और सहमति के आधार पर ध्वस्तीकरण किया जा चुका है। अधिकारियों के अनुसार मस्जिद कमेटियों को परियोजना की आवश्यकता और विकास कार्यों की रूपरेखा से अवगत कराया गया, जिसके बाद अधिग्रहण प्रक्रिया को लेकर सहमति बनने के बाद मस्जिद की नापी का कार्य शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। लोगों ने भी प्रशासन की सराहना की है। अब दालमंडी चौड़ीकरण को और रफ्तार मिलेगी।

Leave a Comment