
वाराणसी में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बैनर तले शिक्षकों ने टीईटी अनिवार्यता के विरोध में सर्किट हाउस पर प्रदर्शन किया।
संगठन ने प्रधानमंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रतिनिधि को सौंपा। शिक्षकों की मांग है कि 23 अगस्त 2010 से पहले तथा उत्तर प्रदेश में 27 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से स्थायी छूट दी जाए। महासंघ का कहना है कि वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों के अधिकारों, वरिष्ठता और पदोन्नति की रक्षा के लिए सरकार को आवश्यक विधायी और नीतिगत कदम उठाने चाहिए।