ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई

सेवापुरी विकास खंड के ऊपरवार स्थित पंचायत भवन में शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे। खुली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ग्रामीणों की समस्याओं एवं विकास कार्यों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र एवं गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराने संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही ग्रामीणों से उनकी समस्याएं सुनकर समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया गया।
ग्रामीणों ने आवास, शौचालय, सड़क, नाली, चकरोड तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं को बैठक में उठाया। वही मौके पर उपस्थित अधिकारियों के लिए आवश्यक कार्यवाही किए जाने की बात कही।
खुली बैठक में उपस्थित ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई । कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय सेठ एवं ग्राम पंचायत अधिकारी नरेश सोनकर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद ।