दुकान बंद कर घर जाते समय हुई घटना

रोहनिया।
स्थानीय थाना क्षेत्र के अखरी चौकी अंतर्गत अवलेशपुर गांव में बीती रात में करीब 11 बजे बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने जनरल स्टोर व्यवसायी जितेंद्र प्रसाद 35 वर्ष को घर जाते समय गोली मार दी जिसकी इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में मौत हो गई।
जितेंद्र कुमार पटेल सनराइज स्कूल के पास स्थित अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे तभी हमलावरों ने दो फायर किए जिसमें एक गोली पीठ में लगी और दूसरी गोली सिर को छूकर निकल गई। जितेंद्र ने घर पहुंचकर मां सुदामा को घटना बताई,जिसके बाद भाई वीरेंद्र उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गया।हालत गंभीर होने पर बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर किया गया,जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मां सुदामा,पत्नी रिनू और दो बेटे अतुल 11 वर्ष व आयुष 9 वर्ष सहित परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। थे।मृतक जितेंद्र पटेल तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना की सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंचे एडीसीपी लिपि नगायच तथा स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गयी।
