
सर्वजन सनातन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय शीतला प्रसाद पांडेय जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीकांत पांडेय जी, राष्ट्रीय महासचिव मृत्युंजय चौबे जी तथा राष्ट्रीय स्वर्ण एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष विजय उपाध्याय जी का वाराणसी जनपद की सेवापुरी विधानसभा से संभावित प्रत्याशी श्रीमती कंचन सिंह जी के आवास पर भव्य स्वागत एवं संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों, जनसंपर्क अभियान को गति देने तथा पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के विषय पर विस्तृत चर्चा हुई। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सर्वजन सनातन पार्टी को गांव-गांव एवं बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में प्रमुख रूप से श्री दिलीप मिश्रा जी (मेहदीगंज), श्री राम रतन पटेल प्रधान जी (ग्राम सभा नरसना), प्रधान श्री बनवारी लाल जी, प्रधान शरद सोनी जी, श्री धर्मेंद्र कुमार जी प्रधान , श्री अशोक कुमार जी प्रधान श्री दिलीप कुमार प्रधान जी सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ तथा सभी उपस्थित जनों ने पार्टी के संगठनात्मक विस्तार एवं राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया।