Nandi News

थाना सिगरा क्षेत्रान्तर्गत वाराणसी जंक्शन के सामने पुलिस सहायता केन्द्र का पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल द्वारा उद्घाटन

Share on Social Media

पुलिस सहायता केन्द्र की स्थापना का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाते हुए नागरिकों, यात्रियों तथा व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। वाराणसी जंक्शन के आसपास प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है, जिसके दृष्टिगत त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने हेतु यह केन्द्र स्थापित किया गया।
सहायता केन्द्र पर तैनात पुलिसकर्मी क्षेत्र में सतत निगरानी रखेंगे तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करेंगे। यह पुलिस सहायता केन्द्र महिला सुरक्षा, वरिष्ठ नागरिकों की सहायता तथा यात्रियों के मार्गदर्शन संबंधी सेवाओं को और अधिक सुलभ एवं प्रभावी बनाएगा। पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस सहायता केन्द्र के संचालन से अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन तथा सुरक्षा संबंधी चुनौतियों के समाधान में महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त श्री शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त काशी जोन श्री गौरव बंशवाल, सहायक पुलिस आयुक्त श्री शुभम कुमार, प्रभारी निरीक्षक सिगरा सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

Leave a Comment