
स्वामी हर सेवा नंद पब्लिक स्कूल के प्रबंधक बाबा प्रकाश ध्यानानंद जी की पूज्य माता जी, दर्शन प्रेमानंद बाई जी जो संत मत अनुयायी आश्रम मठ गढ़वा घाट में साध्वी रूप में अपने तप, त्याग एवं साधना से सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहीं, आज जल समाधि लेकर परमधाम को प्रस्थान कर गईं।
उनका संपूर्ण जीवन सादगी, सेवा, आध्यात्मिक साधना एवं मानव कल्याण के प्रति समर्पित रहा। उनके श्रीचरणों में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
इस अवसर पर संत मत अनुयायी आश्रम से , प्रकाश ध्याना नंद प्रबंधक स्वामी हर सेवा नंद पब्लिक स्कूल,धर्म दर्शना नन्द, पूरण ज्ञान आनंद, सात्विक सेवानंद, प्रकाश पुंज सेवानंद, हरि ध्याना नंद, गुरुदयाल, अभिषेक, बद्री यादव, मुरली धर यादव, वीरेन्द्र यादव, राधे श्याम, मुन्ना यादव, किशुन यादव सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
हर सेवा नंद पब्लिक स्कूल परिवार से प्रधानाचार्य चंद्र शेखर सिंह, डॉ. अजय कुमार चौबे, एल.एम.एस. यादव, हवलदार यादव, शशिकांत शर्मा , ज्ञान चंद्र, रामू पटेल तथा हॉस्पिटल परिवार से अनिल एवं नरेश सहित अन्य सदस्य भी शोक सभा में सम्मिलित हुए।
सैकड़ों संत मत अनुयायी आश्रम के सदस्यों, विद्यालय परिवार एवं हॉस्पिटल परिवार की उपस्थिति में शोक सभा आयोजित की गई तथा अंतिम यात्रा निकाली गई। सदगुरुदेव पीठाधीश्वर परम श्रद्धेय श्री श्री 108 श्री सदगुरु सरना नंद जी महाराज परम हंस के निर्देशानुसार नव-निर्मित आत्म विवेकानंद जी घाट पर विधिवत जल समाधि दी गई।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
ॐ शांति शांति शांति
