Nandi News

आत्मनिर्भर भारत की ओर महिलाओं और बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नव सृजन फाउंडेशन संस्था द्वारा उनके हुनर से उनकी प्रतिभा को पहचान और सम्मान

Share on Social Media

नव सृजन फाउंडेशन संस्था द्वारा मेंहदी प्रतियोगिता के अंतर्गत मेंहदी में पारंगत महिलाओं और बेटियों का संस्था की अध्यक्ष प्रीति जायसवाल द्वारा अपने हुनर से अपनी पहचान बनाने की दिशा में महिलाओं और बेटियों को समाज और परिवार में अपनी पहचान व सम्मान के लिए संस्था द्वारा मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित किया गया I

मेंहदी प्रतियोगिता में गंगा गुप्ता जी संग पच्चीस प्रतिभागीयों ने हिस्सा लिया जिनमें से प्रथम स्थान पर कुमारी प्रियंका रहीं,द्वितीय स्थान पर अंजली अग्रहरी रहीं और तृतीय स्थान पर आस्था गुप्ता रहीं सभी प्रतिभागीयों में प्रथम द्वितीय और तृतीय प्रतिभायों को संस्था का स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया अन्य सभी तेईस प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Comment