
सारनाथ, वाराणसी। द शॉटोकन स्पोर्ट्स कराटे डो फेडरेशन इंडिया द्वारा सारनाथ स्थित तारा देवी मंदिर मैरिज लॉन (वार्ड मंदिर के सामने) में 18वीं SSKF उत्तर प्रदेश कराटे चैंपियनशिप-2026 का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 15 जिलों, 10 स्कूलों और 20 कराटे अकादमियों से लगभग 500 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु व भार वर्गों में भाग लेकर अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
उद्घाटन और मुख्य अतिथि
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि दीपक गुप्ता (अध्यक्ष, धर्मचक्र बुद्ध भीम पार्क कल्चरल सोसाइटी) तथा शियाहान रेखा भारद्वाज (मुख्य प्रशिक्षक, राष्ट्रीय रेफरी एवं SSKF India) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कंचन गुप्ता ने की।
निष्पक्ष निर्णायक भूमिका
प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन (KIO) के राष्ट्रीय मैच रेफरी एवं अधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मैच जूरी के मुख्य रेफरी के रूप में शिहान अनिल मौर्य, सुरेखा पाल, विक्रम गुप्ता, मंजय गुप्ता और सोमनाथ पटेल सहित अन्य राष्ट्रीय रेफरियों ने निष्पक्ष एवं सफल निर्णायक की भूमिका निभाई।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बालक एवं बालिका खिलाड़ी आगामी 11वीं SSKF नेशनल कराटे प्रतियोगिता 2026 (26-27 दिसंबर 2026, परागसो स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सिगरा, वाराणसी) में अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित कर चुके हैं।
सफलता और आभार
कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन आयोजन सचिव शिहान दिनेश भारद्वाज ने किया। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, रेफरियों, अभिभावकों और आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन को सफल बनाने में उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
