
वाराणसी:सनबीम इंग्लिश स्कूल, भगवानपुर के ‘सिम्फनी’ सभागार में प्राथमिक एवं पूर्व-प्राथमिक कक्षाओं का दो दिवसीय भव्य वार्षिक समारोह ‘स्पार्कल: इल्यूमिनेट! इग्नाइट! इंस्पायर!’ अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस दो दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव में दोनों दिन लगभग 200-200 नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने मंच पर शानदार और मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अभिभावकों व अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
प्रथम दिन (14 अक्टूबर 2026 – कक्षा 1 एवं 2):
समारोह के पहले दिन का शुभारंभ सुबह 9:30 बजे स्वागत व पारंपरिक प्रस्तुति ‘भावांजलि: द इन्वोकेशन ऑफ रिदम’ के साथ हुआ। इसके बाद सहायक निदेशिका (Assistant Director) श्रीमती प्रतिमा गुप्ता ने अपने प्रेरणादायी संबोधन से बच्चों का उत्साहवर्धन किया और विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।
समारोह में लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न जीवन मूल्यों और समग्र विकास पर आधारित मनभावन प्रस्तुतियां दीं। इनमें ‘अन्वेषण’ (The Rhythm of Innovation), ‘संतुलन’ (The Equilibrium of Health), ‘प्रगति’ (The Conversation of Growth), ‘पुष्टि’ (The Affirmation of Positivity), ‘संतुष्टि’ (Less is More), ‘कर्तव्य’ (The Responsibility of Action) तथा रंग-बिरंगी प्रस्तुति ‘इंद्रधनुष’ (The Seven Colours) विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।
द्वितीय दिन (15 अक्टूबर 2026 – केजी सेक्शन):
दूसरे दिन केजी विंग के नन्हे बच्चों ने भारतीय दर्शन के ‘पंचकोश’ की अवधारणा पर आधारित अद्वितीय प्रस्तुतियां दीं। स्वागत और ‘भावांजलि’ के उपरांत अन्नमय कोश (The Journey Begins), प्राणमय कोश (Feel the Pulse), मनोमय कोश (Enter the Inner World), विज्ञानमय कोश (Awaken the Wisdom) और आनन्दमय कोश (Discover the Bliss) के माध्यम से लगभग 200 नन्हे प्रतिभागियों ने अपने अभिनय व नृत्य से संपूर्ण वातावरण को ऊर्जावान और आध्यात्मिक बना दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सनबीम ग्रुप के कार्यकारी निदेशक (Executive Director) श्री हर्ष मधोक ने बच्चों के आत्मविश्वास और रचनात्मकता की सराहना की। वहीं चेयरमैन डॉ. दीपक मधोक एवं वाइस चेयरपर्सन श्रीमती भारती मधोक ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि ऐसे मंच बच्चों के सर्वांगीण विकास और उनकी अंतर्निहित प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम हैं। अंत में हेडमिस्ट्रेस श्रीमती विभा राय ने धन्यवाद ज्ञापित किया।