
वाराणसी: सनबीम स्कूल, लहरतारा ने सीबीएसई ईस्ट ज़ोन स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। लखनऊ के बख्शी का तालाब स्थित विवेकानंद मॉडर्न एकेडमी में दिनांक 8 से 12 अक्टूबर 2026 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन, कठिन परिश्रम और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
सी0बी0एस0ई0 ईस्ट जोन स्केटिंग चैम्पियनशीप में सनबीम लहरतारा के खिलाड़ियों ने टीम कोच श्री फरज़ाम हुसैन एवं टीम मैनेजर श्री संजय कुमार सिंह के निर्देशन में विभिन्न आयु वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए निम्न उपलब्धियाँ हासिल की है –
• केनिशा केशरी — 1000 मीटर रिंक रेस में स्वर्ण पदक तथा 1 लैप रोड रेस में रजत पदक।
• वृद्धि माहेश्वरी — 1000 मीटर रिंक रेस एवं 1 लैप रोड रेस, दोनों में स्वर्ण पदक।
• अद्विका पेशवानी — 1000 मीटर रिंक रेस एवं 1 लैप रोड रेस, दोनों में स्वर्ण पदक।
• अभ्युदय पांडेय — 500 मीटर रिंक रेस में स्वर्ण पदक एवं 1 लैप रोड में रजत पदक।
• त्रिशा गौतमी — 1 लैप रोड रेस में रजत पदक।
• शिवांश — 1000 मीटर रिंक रेस में कांस्य पदक।
• सान्वी — 1000 मीटर रिंक रेस में कांस्य पदक।
• शौर्य डेहरिया — 500 मीटर रिंक रेस एवं 1 लैप रोड दोनों में रजत पदक।
• अथर्व माहेश्वरी — 1 लैप रोड रेस में रजत पदक।
• दीपायन मंडल — 500 मीटर रिंक रेस एवं 1 लैप रोड दोनों में रजत पदक।
कुल 18 पदक—6 स्वर्ण, 10 रजत और 2 कांस्य
125 से अधिक विद्यालयों के 1300 से अधिक खिलाडियों को पछाड़कर जीत हासिल करना और विशेष स्थान बनाना खिलाडी विद्यार्थियों के परिश्रम और निरंतरता का सजीव उदहारण है।
इस शानदार प्रदर्शन के साथ स्वर्ण एवं रजत पदक विजेता खिलाड़ियों केनिशा केशरी, वृद्धि माहेश्वरी, अद्विका पेशवानी, अभ्युदय पांडेय, त्रिशा गौतमी, शौर्य डेहरिया, अथर्व माहेश्वरी एवं दीपायन मंडल ने आगामी राष्ट्रीय स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 26 से 29 अक्टूबर 2026 तक बेलगावी, कर्नाटक में आयोजित होने के लिए प्रस्तावित है।
यह केवल एक प्रतियोगिता की जीत नहीं, बल्कि उस संस्कृति की जीत है जहाँ जिज्ञासा को प्रोत्साहन, ज्ञान को शक्ति और उत्कृष्टता को परंपरा बनाया जाता है। सनबीम लहरतारा के लिए जीत मंज़िल नहीं—उत्कृष्टता की निरंतर यात्रा है।
इस अवसर पर सनबीम शिक्षण समूह की निदेशिका श्रीमती अमृता बर्मन ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि “यह जीत केवल एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि लगन एवं मेहनत और बौद्धिक उत्कृष्टता का उत्सव है।‘’
सनबीम शिक्षण समूह के अध्यक्ष डॉ दीपक मधोक ने इस उपलब्धि पर कहा कि ‘’सनबीम लहरतारा की यह अद्भुत, गौरवपूर्ण और प्रेरणादायक उपलब्धि संस्थान की उत्कृष्ट परंपरा और छात्रों की असाधारण प्रतिभा का सशक्त प्रमाण है।‘’ उपाध्यक्ष श्रीमती भारती मधोक जी का कहना है कि“हमारे विद्यार्थियों ने जिस उत्कृष्टता, अनुशासन और समर्पण के साथ इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी पर विजय प्राप्त की है, वह अत्यंत प्रशंसनीय है।‘’ उन्होंने सभी अभिभावकों को विशेष बधाई दी।