Nandi News

सर्वजन सनातन पार्टी एवं हिन्दू रक्षा परिषद द्वारा हजरतगंज आयुक्त कार्यालय में एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन/आवेदन पत्र सौंपा गया।

Share on Social Media

सर्वजन सनातन पार्टी एवं हिन्दू रक्षा परिषद के पदाधिकारियों द्वारा हजरतगंज आयुक्त कार्यालय में एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन/आवेदन पत्र सौंपा गया।

इस अवसर पर सर्वजन सनातन पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मृत्युंजय चौबे अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। उनके साथ हाई कोर्ट अधिवक्ता सौरभ तिवारी, हाई कोर्ट अधिवक्ता प्रियम मिश्रा, हाई कोर्ट अधिवक्ता राजेश तिवारी, त्रिलोचन अवस्थी, रागिनी अवस्थी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं हिन्दू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय महासचिव मुकेश दुबे भी अपनी कार्यकारिणी टीम के साथ उपस्थित रहे।

संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध शीघ्र एफआईआर दर्ज करते हुए कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पदाधिकारियों ने कहा कि समाज में शांति, कानून व्यवस्था एवं सनातन मूल्यों की रक्षा के लिए प्रशासन को गंभीरता एवं निष्पक्षता के साथ कार्य करना चाहिए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपनी बात प्रशासन के समक्ष रखी तथा न्यायपूर्ण कार्रवाई की मांग की

Leave a Comment