Nandi News

सनबीम एकेडमी,सामने घाट ने CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षा में पुनः उत्कृष्ट परिणाम देकर रचा नया कीर्तिमान I

Share on Social Media

सनबीम एकेडमी समूह के अंतर्गत संचालित सनबीम एकेडमी, सामने घाट ने एक बार फिर CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट परिणाम हासिल किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत (100%) रहा, जिससे पूरे विद्यालय परिवार में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है।

विद्यालय की छात्रा कीर्ति यादव ने 96.8% अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। इस वर्ष 15 से अधिक विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाया।

विद्यालय के प्रमुख मेधावी विद्यार्थियों की सूची इस प्रकार है :

  1. कीर्ति यादव – 96.8%
  2. सुप्रिया सिंह – 96.4%
  3. प्रत्यक्षा अग्रवाल – 95.4%
  4. शब्दांशी – 94%
  5. शुभांगी पाण्डेय – 93.6%
  6. अविनाश श्रीवास्तव – 92.8%
  7. नीलाभ उपाध्याय – 92.8%
  8. हर्षिता श्रीवास्तव – 92.6%
  9. आराध्या मिश्रा – 91.6%
  10. रिद्धिमा सिंह – 91.4%

इसके अतिरिक्त हरि ओम पाण्डेय (91.2%), शगुन अग्रवाल (90.8%), गरिमा गुप्ता (90.6%), प्रत्यमेश कुमार श्रीवास्तव (90.2%) एवं वैष्णवी जायसवाल (90%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती शाश्वती शर्मा ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस शानदार सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि सनबीम एकेडमी सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

सनबीम एकेडमी समूह के सचिव श्री जगदीप माधोक ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता पूरे सनबीम परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं एवं शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की।

सनबीम एकेडमी समूह के डायरेक्टर श्रीमती पूनम माधोक ने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों के अनुशासन, निरंतर अभ्यास एवं सकारात्मक सोच का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि सनबीम परिवार बच्चों को केवल शिक्षा ही नहीं बल्कि जीवन मूल्यों से भी समृद्ध करने का कार्य करता है।

सनबीम एकेडमी समूह के CEO श्री रोहन माधोक ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना एवं उनमें आत्मविश्वास विकसित करना है। उन्होंने कहा कि यह उत्कृष्ट परिणाम सनबीम की शैक्षिक गुणवत्ता एवं नवाचार आधारित शिक्षण पद्धति का प्रमाण है।

हेड ऑफ ऑपरेशन्स श्रीमती सलोनी माधोक ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों को श्रेष्ठ शैक्षिक वातावरण एवं अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

विद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर श्री निशांत सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Comment