
सीबीएसई 12th का परिणाम आने पर शांडिल्य पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में उत्साह का माहौल हैI विद्यालय के निदेशक श्री अरविंद तिवारी ने इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बधाई दी और कहा कि आप लोगों के सफल प्रयासों की वजह से विद्यालय परिवार गौरवान्वित हुआ हैI

विद्यालय के कॉमर्स के छात्र श्रेष्ठ पाठक ने श्रेष्ठता का परिचय देते हुए 97% मार्क्स लाकर विद्यालय में टॉप किया I कॉमर्स की छात्रा हर्षमीत कुमार ने 94%, वैष्णवी शुक्ला ने 93%, आदित्य शर्मा मृदु चौरसिया एवं मोहम्मद ज़ैदअंसारी ने 91%, विभोर बनर्जी 90% जाह्नवी गुप्ता 90% एवं जम्माम मुदस्सिर ने 89% अंक पाकर विद्यालय एवं परिवार का नाम रोशन किया हैI विज्ञान की छात्रा प्रकृति वर्मा ने 94%, मंथन सिंह 91%, प्रीति पांडे 90%, वर्तिका गुप्ता 89%, निष्कर्ष सोनकर 88%, एवं रिया पांडे ने 81% मार्क्स लाकर सफलता की इबारत लिखी I विद्यालय परिवार द्वारा सभी सफल विद्यार्थियों का सम्मान किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गईI .
