Nandi News

सनबीम स्कूल सारनाथ के छात्रों ने बोर्ड परीक्षाओं में लहराया सफलता का परचम I मेधा,परिश्रम और उपलब्धियों का हुआ उत्सवपूर्ण सम्मान I

Share on Social Media


कक्षा XII में अदिति सिंह एवं कक्षा X में इशिका सोनकर ने किया विद्यालय गौरवान्वित
सनबीम स्कूल सारनाथ में आज एक गरिमामय समारोह का आयोजन कर कक्षा X एवं XII के तीसरे बैच के उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने सत्र 2025–26 की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया।
इस विशेष अवसर पर सनबीम ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस के प्रतिष्ठित बोर्ड सदस्य — चेयरपर्सन डॉ. दीपक मधोक, वाइस चेयरपर्सन श्रीमती भारती मधोक एवं ऑनरेरी डायरेक्टर श्री हर्ष मधोक की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष भव्यता प्रदान की।
समारोह की शुरुआत में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती तनुजा सिंह ने बोर्ड परीक्षाओं का विस्तृत परिणाम विश्लेषण प्रस्तुत किया। उन्होंने विषयवार श्रेष्ठता, स्ट्रीम टॉपर्स एवं बोर्ड द्वारा निर्धारित मापदंडों पर विद्यार्थियों के प्रदर्शन की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ये उपलब्धियाँ न केवल विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम हैं, बल्कि शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सतत सहयोग का भी प्रतिफल हैं।
कक्षा XII के प्रमुख टॉपर्स
अदिति सिंह — स्कूल टॉपर (96.8%) एवं PBC टॉपर, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान एवं वोकल में 100 अंक
मैत्री दुबे — 96% अंकों के साथ द्वितीय स्थान (ह्यूमैनिटीज), राजनीतिक विज्ञान में 100 अंक
शिखर कुमार — 95% अंकों के साथ तृतीय स्थान (PBC), भौतिकी में 96% अंक
स्ट्रीम टॉपर्स
PBC
अदिति सिंह — 96.8% (प्रथम स्थान) (ओवरऑल स्कूल टॉपर)
शिखर कुमार — 95.8% (द्वितीय स्थान)
अनुष्का सिंह — 94.2% (तृतीय स्थान)
PMC
काव्यांश सिंह — 91% (प्रथम स्थान)
कार्तिकेय मौर्य — 87.8% (द्वितीय स्थान)
अदित सिंह — 87.4% (तृतीय स्थान)
Humanities
मैत्री दुबे — 96% (प्रथम स्थान)
क्षिति किसलय ठाकुर — 94.8% (द्वितीय स्थान)
सुहानी सिंह — 87.8% (तृतीय स्थान)
कक्षा X के प्रमुख टॉपर्स
इशिका सोनकर — 96.6% अंकों के साथ प्रथम स्थान
निष्ठा शर्मा — 95.8% अंकों के साथ द्वितीय स्थान
प्रांजल सिंह — 95% अंकों के साथ तृतीय स्थान
सभी विद्यार्थियों को ट्रॉफी, पदक एवं मालाएँ भेंट कर उनकी सफलता का सम्मान किया गया। मंच पर विद्यार्थियों का आत्मविश्वास, अभिभावकों की आंखों की चमक और शिक्षकों के चेहरे पर गर्व स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही थी।
कार्यक्रम का समापन प्रेरणादायक वातावरण में हुआ, जहाँ विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए तथा उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। यह अवसर विद्यालय के इतिहास में एक सुनहरे अध्याय के रूप में सदैव स्मरणीय रहेगा।

Leave a Comment