
वाराणसी
चोलापुर ब्लॉक के दानगंज में स्थित जे.एम.एस. इंग्लिश एकेडमी के कक्षा 12वीं के छात्रों ने शैक्षणिक वर्ष 2025-2026 की बोर्ड परीक्षा परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा, जिससे छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है।
बायोलॉजी में अतुल विश्वकर्मा 97% अंक पाकर प्रथम स्थान पर रहे, हिंदी में श्रेया ने 93% अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, फिजिकल एजुकेशन में अली रजा 92% प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहे, इसके अलाबा हिंदी में अंशिका ,परिधि, वैशाली एबं खुशी शर्मा 90% के साथ टॉपर रही I विज्ञान (गणित) वर्ग में अभिषेक यादव तथा कॉमर्स वर्ग में विशाल यादव ने 77-77 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सराहनीय प्रदर्शन किया।
विद्यालय के संस्थापक श्री हबलदार यादव, मैनेजिंग डायरेक्टर एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख चोलापुर श्री सुभाष यादव एवं डायरेक्टर श्रीमती प्रमिला यादव ने कहा कि यह हमारे छात्रों की कड़ी मेहनत, समर्पण और हमारे शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय के प्रिंसिपल श्री प्रीत सिंह एवं विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को इस शानदार सफलता के लिए बधाई दी