Nandi News

सनबीम वीमेंस काॅलेज वरूणा में धुमधाम से मनाया गया फ्रेशर पार्टी ‘आगमन’-2026

Share on Social Media

विभिन्न कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ फ्रेशर पार्टी आगमन 2026

वाराणसी 16 अक्टूबर, 2026 शुक्रवार को सनबीम वीमेंस काॅलेज वरूणा में फ्रेशर पार्टी ‘आगमन’-2026 का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने बड़ी उमंग और उत्साह के साथ भाग लिया। वास्तव में छात्राओं की खुशी को देखकर ऐसा प्रतीत हा रहा था कि आज सच में इस काॅलेज में उनका आगमन हुआ हो। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रतिष्ठापन के साथ हुआ। महाविद्यालय की सीनियर छात्राओं ने बीए, बीकाम, बीबीए एवं बीएससी की प्रथम वर्ष की नवीन छात्राओं का स्वागत करते हुए इस महाविद्यालय में अभिनन्दन किया। प्रथम वर्ष की छात्राओं ने भी अपने विचार सबके सम्मुख साझा किया। उसके बाद तरंगिनी – आरकेस्टा की छात्राओं ने (वंशिका, खुशी, प्रतिभा, शगुन एवं तन्वी आदि) ने धमाकेदार प्रस्तुति दी। इसके पश्चात कार्यक्रम में सीनियर छात्राओं (जिया, पिया, हिमानी, परी, तनुजा एवं माही) ने क्लासिकल डान्स की प्रस्तुति दी। जिसने सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए वेस्टर्न डान्स की छात्राओं (प्रिया, जागृति, रिद्धिमा, शमी एवं अदिति आदि) की रंगारंग प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को विभिन्न टाईटल्स से भी नवाजा गया जो इस प्रकार है- महादेवी वर्मा अवार्ड फाॅर बेस्ट क्रियेटिव राईटिंग (हिन्दी) – अनुष्का सिंह रघुवंशी, श्यामक डावर अवार्ड फाॅर बेस्ट वेस्टर्न डान्सर – जाह्नवी सिंह एवं माही गुप्ता, सुधा चन्द्रा अवार्ड फाॅर बेस्ट क्लासिकल डान्स – आविशी तिवारी, बियोन्से अवार्ड फार बेस्ट सिंगर (वेस्टर्न) – स्तुति राय, कौशिकी चक्रवर्ती अवार्ड फाॅर बेस्ट सिंगर (क्लासिकल) – मयुरी, अमृता शेर गिल अवार्ड फाॅर बेस्ट पेटिंग आर्टिस्ट – श्रेया सिंह, अरूधंती अवार्ड फाॅर बेस्ट इन क्रियेटिव राईटिंग (इंग्लिश) – अंजलि सिंह, सृष्टि बक्शी अवार्ड फाॅर द बेस्ट टेड टाॅक स्पीकर – बुशरा नूर, स्मिता पाटिल अवार्ड फाॅर द बेस्ट ड्रामेटिक मोनोलाॅग आर्टिस्ट – स्वेता सिंह, बिप्लब कुमार मण्डल अवार्ड फाॅर बिइंग द अपसाइक्लिंग मास्ट्रो – इकरा अदीब अंसारी, मधुर जाफरी अवार्ड फाॅर बेस्ट नाॅन थरमल कुकिंग – हमना वसीम एवं फारिया अहद, शशि थरूर अवार्ड फाॅर आरटीकुलेट स्पीकर (इंग्लिश) – तृप्ति तिवारी, सुषमा स्वराज एवार्ड फाॅर आरटीकुलेट स्पीकर (हिन्दी) – सांकेतिका सिंह, तकशिखा अवार्ड फाॅर बेस्ट डिजिटल पोस्टर (क्रियेशन) – कृतिका कुमारी, मीरा नायर अवार्ड (बेस्ट शार्ट विडियो क्रियेशन) – अनन्या मिश्रा, फ्रिदा काहलो अवार्ड फाॅर बेस्ट फेस पेन्टिंग – सामिया समन, ए.आर. रहमान अवार्ड फाॅर द बेस्ट इन्स्ट्रूमेन्टलिस्ट – प्राकृति चैबे, नारायण मुर्ति अवार्ड फाॅर बेस्ट एआई एप क्रियेशन साहिबा आलिया को दिया गया। फ्रेशर पार्टी के अन्त में मिस फ्रेशर का अवार्ड अंशिका गोस्वामी एवं लेडी आफ द ईव का अवार्ड अंजलि उपाध्याय को दिया गया।
कार्यक्रम के अन्त में सनबीम शिक्षण समूह के चेयरपर्सन डाॅ. दीपक मधोक ने सभी छात्राओं का स्वागत करते हुए उनके उन्नति और प्रगति की कामना की। वाइस-चेयरपर्सन श्रीमती भारती मधोक ने अपने सन्देश में कहा कि नारी इस समाज की नींव है अतः उसका सशक्त और सुदृढ़ होना आवश्यक है, तभी वह जीवन के हर पथ पर निडरता के साथ आगे बढ़ सकती है। सनबीम शिक्षण समूह की निदेशिका श्रीमती अमृता बर्मन एवं एग्जीक्यूटिव निदेशक, श्री हर्ष मधोक ने नवीन छात्राओं को फ्रेशर पार्टी की शुभकामनाएं देते हुए कहा वे जीवन में सदैव आगे बढ़ती रहे और जीवन में सफलता के नये आयाम छुए ऐसी कामना व्यक्त की। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय की एडमिनिस्ट्रेटर डाॅ. शालिनी सिंह ने किया।

Leave a Comment